Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, इस दिन को क्यों कहा जाता है बुढ़वा? भूलकर भी ना करें 4 काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.
बड़ा मंगलवार पर बजरंग बाण और सुंदरकांड पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है.

Bada Mangalwar 2023 : हर साल जेष्ठ माह में प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है. इस दिन राम भक्त हनुमान के वृद्धि स्वरूप की पूजा करने का विधान है. जेष्ठ माह का पहला का बड़ा मंगलवार 9 मई 2023 को मनाया गया. आज 16 मई 2023 को दूसरा बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी भक्त हनुमान जी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उनके हर संकट टल जाते हैं और उनकी इच्छा जल्दी ही पूरी हो जाती है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से बुढ़वा मंगल का इतिहास और इस दिन क्या नहीं करना चाहिए.

बुढ़वा मंगल का इतिहास क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुढ़वा मंगल का संबंध रामायण और महाभारत से जुड़ा है. प्रचलित कथा के अनुसार एक बार की बात है भीम को अपनी शक्तियों पर बहुत अहंकार हो गया था. जिसकी वजह से वह सबको अपने आगे तुच्छ समझने लगा था. उसका घमंड चूर करने के लिए हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया और भीम को हरा दिया. जिससे भीम का घमंड चकनाचूर हो गया. यही कारण है कि इस दिन को बुढ़वा मंगल कहा जाता है.

यह भी पढ़ें – 365 दिन बाद सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, 5 जातकों की खुल सकती है किस्मत, जानें 12 राशियों पर असर

भूलकर भी ना करें ये काम

1. ना करें यात्रा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़े मंगलवार के दिन भूलकर भी उत्तर और पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा नहीं करना चाहिए. यदि किसी कारणवश इस यात्रा को स्थगित नहीं कर सकते तो घर से निकलने के पहले थोड़ा सा गुड़ अवश्य खाएं.

2. ना दें किसी को उधार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़े मंगलवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार ना दें. कहा जाता है इस दिन दिया उधार पैसा कभी वापस नहीं लौटता. इसके अलावा पैसे के लेन-देन में भी आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है.

3. ना पहने इस रंग के कपड़े

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़े मंगलवार के दिन भूलकर भी किसी व्यक्ति को काले और नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए. शुक्र और शनि ग्रह से जुड़ा रंग नीला और काला होता है. इस दिन इस रंग को पहनने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें – क्यों इतना शक्तिशाली था रावण? इस योग से हुआ प्रसिद्ध, ज्योतिषी से जानें दशानन की कुंडली

4. दूर रहें मांस-मदिरा से

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो भूलकर भी नमक, मांस, मदिरा और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए.

क्या करें इस दिन?

बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. इसके अलावा बड़ा मंगलवार पर बजरंग बाण और सुंदरकांड करना बेहद लाभकारी माना जाता है. ऐसा करने से आपकी हर इच्छा की पूर्ति हो सकती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Hanuman, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें