05

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून, 2022 को शादी की थी और चार महीने बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वां लड़कों का स्वागत किया. अक्टूबर में फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर पिता बनने की खुशखबरी को इंटरनेट पर बयां किया था. इस पर कुछ विवाद भी हुआ था, क्योंकि सरोगेसी को लेकर भारत में सख्त कानून है. कई कानूनी एक्सपर्ट्स का सरोगेसी को लेकर यह कहना है कि कुछ विशेष मामलों के अलावा जनवरी 2022 से देश में सरोगेसी गैरकानूनी करार दिया गया है. इसी वजह से नयनतारा और विग्नेश शिवन के पेरेंट्स बनने पर विवाद हुआ था. हालांकि, उन्होंने इस प्लान को भारतीय कानून के लागू होने से पहले ही बनाया था.
Author: Up Head Line
Views: 26









