बेहद करामाती हैं इस पौधे की पत्तियां, पेट से विषैले तत्वों को निकालती हैं बाहर, आयुर्वेद में है इसका बड़ा रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ayurvedic tips: आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों के बारे में जिक्र मिलता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन्हीं में से एक है पत्थरचट्टा (Bryophyllum). यह ऐसा पौधा है, जिसका हर भाग सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसे एयर प्लांट, मैजिक लीफ, लाइफ प्लांट, कैथेड्रल बेल्स आदि नामों से भी जाना जाता है. इस पौधे की पत्तियां किडनी और मूत्र विकारों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बेहद लाभकारी मानी जाती हैं. आइए बीएचयू के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय यादव से जानते हैं इसके अन्य फायदे के बारे में.

01

1. आयुर्वेद में पत्थरचट्टा को किडनी की समस्याओं को दूर करने में किया जाता है. यह गुर्दे की पथरी को झट से निकालने का काम करती है. इसके साथ ही यदि पत्थरचट्टा का काढा बनाकर पीया जाए तो पेशाब जलन, रुक-रुक पेशाब आना आदि समस्याओं को दूर किया जा सकता है.  (Image- Canva)

02

2. पत्थरचट्टा की पत्तियां इंफ्लामेशन को दुरुस्त करने में रामबाण की तरह काम करती हैं. आयुर्वेद में इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. पर सबसे आसान तरीका यह है कि आप इसकी 4-5 पत्तियां पीसकर लेप बना लें. इसके बाद इस लेप को नियमित चोट पर लगाएं. ऐसा करने से आपको दर्द से तो आराम मिलेगा ही, साथ ही खुजली की दिक्कत भी खत्म होगी.  (Image- Canva)

03

3. खूनी दस्त रोकने के लिए भी पत्थरचट्टा बेहद कारगर होता है. यदि आप पेट से जुड़ी दिक्कत या खूनी दस्त से परेशान हैं तो इसकी पत्तियों का रस आपको राहत दिलाएगा. इसके लिए आपको इसकी पत्तियों का रस निकालना होगा. इसके बाद उसमें चुटकी भर पिसा जीरा और आधा चम्मच देशी घी डालकर मिला देना है. इसका दिन में कम से कम दो बार सेवन करना चाहिए.  (Image- Canva)

04

4. पत्थरचट्टा वेजाइनल इंफेक्शन को भी ठीक करने में बेहद लाभकारी माना जाता है. यदि किसी भी महिला को वेजाइनल इंफेक्शन, प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन और वेजाइनल डिस्चार्च की समस्या है तो यह बेहतरीन औषधीय है. इसके लिए आप इसकी पत्तियों को पानी के साथ उबालकर काढा बना लेंगे. इसके बाद इसका शहद में मिलाकर नियमित सेवन करेंगे. ऐसा करने से आराम मिलेगा.  (Image- Canva)

05

5. आयुर्वेद में पत्थरचट्टा का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी किया जाता है. हालांकि एलोपैथ में भी इसको नियंत्रित करने के कई उपाय हैं. यदि आप आयुर्वेद की मदद लेते हैं तो पत्थरचट्टा की पत्तियों का अर्क पीना होगा. इसके लिए आप पत्थरचट्टा की पत्तियों का रस निकाल कर रख लें. इसके बाद नियमित 5-5 बूंदें पानी में मिलाकर खाली पेट सेवन करें. ऐसा करने से आपको झट से आराम मिलेगा.  (Image- Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें