दबंगों की दबंगई का VIDEO वायरलः बुर्का पहनकर जा रही युवती को युवकों ने रोका, जबरन हटाया नकाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर सवार युवक बुर्का पहने हुए एक युवती को लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. उसी दौरान एक कार सवार कुछ दबंग युवक उन्हें बीच सड़क पर रोकते हैं और फिर बदसलूकी करते हुए युवती के चेहरे से नकाब को हटाते हैं. इस दौरान कार सवार युवकों में से एक युवक इस पूरे वाक्य को अपने मोबाइल में कैद कर लेता है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है।

वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस भी हरकत में आई और आनन-फानन में बाइक सवार पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

दरअसल, बताया जा रहा है कि यह घटना 2 दिन पूर्व 13 मई को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी में उस समय की है, जब एक युवक बुर्का पहने एक युवती को अपनी बाइक से लेकर जा रहा था. उसी दौरान कार सवार कुछ दबंगों ने पीछा किया और बाइक सवार युवक-युवती को बीच सड़क पर रोक लिया. बाद में दबंगई दिखाते हुए बुर्का पहने युवती के चेहरे से नकाब को हटाते हुए उनके साथ बदसलूकी की. इस दौरान कार सवार युवकों में से एक युवक लगातार इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर ली औऱ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

कौन थे आरोपी, नहीं हुई पहचान

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  इस मामले में पुलिस भी हरकत में आई और बाइक सवार पीड़ित युवक की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की बाइक सवार युवक युवती रिश्तेदार थे या फिर दोस्त. ना ही अभी कार सवारों की कोई पहचान हो पाई है.

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि थाना नई मंडी क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो का संज्ञान लिया गया है. इसमें एक महिला व पुरुष मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे हैं और कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा किया जाता है और फिर उसके बाद में दुर्व्यवहार किया है. इस मामले में आवेदक ने थाने पर शिकायत की है और अपनी तहरीर दी है उसके आधार पर थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जो अज्ञात व्यक्ति पीछा कर रहे थे उनके संबंध में जानकारी की जा रही है एवं जब उनके नाम संज्ञान में आएंगे तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Tags: Latest viral video, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें