रेसलर्स का आरोप- हमेशा ऑडियो और वीडियो सबूत मांगे गए, पैनल ने बृजभूषण को पिता के समान बताया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन कई दिनों से जारी है. अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन पर एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन खिलाड़ी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. इस बीच रेसलर्स ने कहा है कि जांच के लिए गठित पैनल ने उनसे ऑडियो और वीडियो सबूत मांगे. इतनी ही नहीं पैनल के सदस्यों ने कहा कि बृजभूषण उनके लिए पिता के समान हैं. वहीं जांच कर रही समिति ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि सबकुछ लिखित में है.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 3 रेसलर्स ने यौन उत्पीड़न की जांच कर रही कमेटी पर सवाल खड़े किए हैं. नाम नहीं बताने की शर्त पर खिलाड़ियों ने बताया कि उनसे उत्पीड़न मामले पर ऑडियो और वीडियो सबूत देने को कहे गए. इस दौरान हमारी बातचीत की रिकॉर्डिंग तक बंद कर दी गई थी. एक खिलाड़ी ने कहा कि 6 सदस्यों के पैनल में शामिल के एक सदस्य ने उनसे कहा कि बृजभूषण पिता की तरह हैं. उनकी ओर से किए गए व्यहार को गलत समझा गया.

सुनवाई के दौरान भीड़ ने डराया
एक अन्य खिलाड़ी ने कहा कि सुनवाई के दौरान बृजभूषण सिंह के करीबी रेसलिंग फेडरेशन के कर्मचारी और एक कोच साई की उस बिल्डिंग में मौजूद थे, जहां हमसे पूछताछ चल रही थी. यह डराने वाला था. एक अन्य पहलवान ने कहा कि बयान देने के दौरान हमने कमरे में केवल पैनल की महिला सदस्यों को रहने की बात कही, जिसे नहीं माना गया. खिलाड़ियों ने बताया कि सुनवाई के दौरान कुछ लड़कियां असहज थीं, क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था. लेकिन दूसरी बार हम ग्रुप में गए.

जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों चढ़ा पारा, विनेश फोगाट ने लगाए आरोप, 21 मई को बड़ा फैसला लेने की दी धमकी

मालूम हो कि इस मामले में 2 सुनवाई हो चुकी है और कम से कम 12 खिलाड़ियों ने समिति के सामने गवाही दी है. इनमें कुछ पहलवान ऐसे भी हैं, जिनके बयान मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए हैं. पैनल की बात करें, तो इसमें महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम के अलावा साई की पूर्व एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर राधिका श्रीमन, पहलवान योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट भी शामिल हैं. राधिका ने पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. राधिका श्रीमन ने कहा कि सबकुछ वीडियो रिकॉर्डेड था और यह मंत्रालय के पास है. इसलिए कोई शब्द नहीं बदला जा सकता है. सबकुछ लिखित में है.

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Wrestling, Wrestling Federation of India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें