
हाइलाइट्स
कार के टायर का प्रैशर गमियों में कम रहना चाहिए.
गर्मियों में हवा तेजी से फैलती है और टायरों को फाड़ देती है.
इसके चलते हादसे होते हैं.
How To Maintain Car Tyre Pressure : कार की कई तरह की देखभाल हम सभी करते हैं. समय पर सर्विस करवाना कार का अलाइनमेंट करवाना, तेल-चेक करना. लेकिन इन सभी बातों के बीच एक छोटी सा काम ऐसा है जो हम करवाते तो हैं लेकिन 99 प्रतिशत लोगों को उस काम को करवाने का सही तरीका नहीं पता होता है. ये काम होता कार के टायर में हवा का प्रेशर चेक करना. ज्यादातर लोग कार में फ्यूलिंग करवाने के दौरान ही पेट्रोल पंप से हवा भरवा लेते हैं और निश्चिंत हो जाते हैं. लोगों को लगता है कि अब कार सही चलेगी और माइलेज पर असर नहीं होगा. ये बात भी सही है कार में ज्यादा हवा भर जाने के बाद फ्रिक्शन कम होने से माइलेज तो बढ़ जाता है लेकिन इसका खतरा कितना बड़ा हो सकता है ये भी जानना जरूरी है.
साथ ही कार के टायर का प्रैशर किस मौसम में कितना होना चाहिए ये भी एक जरूरी फैक्टर है. आइये आज हम आपको बताते हैं कि गर्मी और सर्दी का कार के टायर पर क्या असर पड़ता है और कितना टायर प्रैशर होना चाहिए.
यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी
गर्मी में बढ़ जाता है प्रैशर
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा टायरों के फटने के चलते हादसों की खबरें बढ़ने लगती हैं. इसका कारण होता है कि गर्मी में हवा फैलने लगती है और इसी के चलते टायर फट जाते हैं. गर्मी के मौसम में टायर का प्रैशर कम रखना चाहिए. कार के टायरों के प्रैशर की बात की जाए तो इसमें 30 पाउंड से ज्यादा हवा नहीं रखनी चाहिए. इसका कारण है कि 30 पाउंड हवा गर्म होने के बाद 6 से 7 पाउंड तक बढ़ जाती है. कई बार ये हवा 10 से 15 पाउंड तक भी बढ़ जाती है. ऐसा तब होता है जब आप गाड़ी को हाईवे या एक्सप्रेसवे पर लंबे समय तक गाड़ी को चलाते हैं. ऐसे में पहले से भरी हुई ज्यादा हवा खतरनाक हो सकती है.
सर्दी में रखें कुछ ज्यादा
सर्दी के मौसम में टायरों का देखभाल उतना नहीं रखना होता है जितना गर्मियों के दौरान रखना होता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि सर्दियों में हवा की डेंसिटी कम हो जाती है. ऐसे में कार के टायरों में हवा 33 से 35 पाउंड के बीच रखनी चाहिए. हालांकि सर्दी के मौसम में टायरों के फटने की समस्या कम होती है.
सही प्रैशर कितना
गर्मी के मौसम मेंः कार- 28 से 30 पाउंड
बाइक- 23 से 28 पाउंड
सर्दी के मौसम में: कार- 32 से 35 पाउंड
बाइक- 30 से 32 पाउंड
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 11:43 IST








