नई दिल्ली. दक्षिणी दिल्ली के तिगरी इलाके में सोमवार को 37 वर्षीय एक महिला अपने घर में पंखे से लटकी मिली. पुलिस (Delhi police) ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी गुप्ता के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने उसके पति जितेंद्र गुप्ता और उसके देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी के एक रिश्तेदार ने पंखे से लटकता हुआ शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मी ने अपनी बायीं बांह पर लिखा था, ‘मेरी बेटी को कोई दुख मत देना’. उन्होंने बताया कि मौके से अब तक कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है. वहीं, अपराध शाखा की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इससे जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने जितेंद्र नाम के एक व्यक्ति से 16 जनवरी, 2017 को शादी की थी. मां ने आरोप लगाया कि महिला के पति और उसका भाई दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी को परेशान करते थे.
दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 बी (दहेज के लिए हत्या), धारा 498 ए (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

न्यू नोएडा जुड़ेगा गाजियाबाद-फरीदाबाद से, नोएडा-ग्रेटर नोएडा भी होंगे कनेक्ट, मिनटों में तय होगा सफर

Delhi Metro में कपल का Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने ली क्लास, बोले- मेरे देश को अफगानिस्तान मत बनाओ

गाजियाबाद-नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे, मात्र 30 मिनट का होगा सफर, ये रहा पूरा रूट

Aadhar Card बनाने का खर्च 20 हजार रुपये, आखिर क्या है इसके पीछे का खेल? जानकर रह जाएंगे दंग

दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसा रहा परफॉर्मेंस

‘अवैध रूप से पद पर तैनात’, दिल्ली के IAS आशीष मोरे को केजरीवाल सरकार ने भेजा शोकॉज नोटिस

UP Nikay Chunav 2023: BJP की जीत के कई मायने, मुस्लिम वोटर्स का भी मिला समर्थन!

Delhi Metro: किसिंग सीन के बाद नजर आया एक्शन! जरा सी बात पर हुई मारपीट, Video में चलते दिखे लात-घूंसे

सत्येंद्र जैन ED केस में जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद

नोएडा पुलिस के SI पर दबंगों ने बोला हमला, जानें-फिर क्या हुआ आरोपियों का हाल?

Mental Disorders: सीआईएसएफ के जवानों से बोले विशेषज्ञ, दिगागी सेहत रखनी है दुरुस्त, तो माननी होंगे यह 7 बातें
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi Crime News, Delhi police
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 22:03 IST








