
रवि मिश्रा/दिल्ली: जंतर-मंतर पर बीते 23 दिनों से धरने पर बैठे पहलवानों से अलग-अलग दलों के नेता मुलाकात कर उन्हें समर्थन दे रहे हैं. प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने जंतर-मंतर जाकर पहलवानों को समर्थन दिया. साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह भी सोमवार को पहलवानों से मिलने पहुंचे.
बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवान 23 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं. बृजभूषण के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. अब इन पहलवानों को जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर का भी साथ मिल गया है. सोमवार को सत्यपाल मलिक, चंद्रशेखर और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ नजर आए.
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया को जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर का भी साथ मिल गया है. सोमवार को सत्यपाल मलिक, चंद्रशेखर और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ नजर आए.
खापों के प्रतिनिधि भी पहुंचे
इससे पहले रविवार को धरने पर बैठे पहलवानों ने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह किसी भी कीमत पर धरना खत्म नहीं करेंगे. रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जंतर मंतर पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था. हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी धरने पर पहुंचे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 21:34 IST








