Avadh University: एडमिशन डेट बढ़ी; अब जून में इस तरीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: अगर आप अवध विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. राम नगरी अयोध्या में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी.

छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए अवध विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि को 15 जून तक कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए 12 जून तक पंजीकरण शुल्क जमा कर सकेंगे. इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 15 जून तक स्नातक तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

इन पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में अगर आप एडमिशन लेते हैं तो वह इस प्रकार है. बैचलर ऑफ़ वोकेशनल, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. जिनमें परास्नातक आर्ट्स पाठ्यक्रमों में इकोनॉमिक्स एंड रूरल डेवलपमेंट, हिस्ट्री कल्चर एंड आर्कियोलॉजी, हिंदी, इंग्लिश, सिंधी, एप्लाइड साइकोलॉजी, फिलासफी एंड रिलीजन, स्ट्रैटेजिक स्टडीज, सोशियोलॉजी, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, एडल्ट एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन, इंटरनेशनल रिलेशन, सोशल वर्क, फिजिकल एजुकेशन, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन, फाइन आर्ट्स, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, ह्यूमन कांससनेस योगिक साइंस एंड थेरेपी, परफॉर्मिंग आर्ट्स, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस पाठ्यक्रम संचालित है. परास्नातक साइंस के तहत फिजिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स), इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, इन्वायरमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, बायो-इनफॉर्मेटिक्स, जियोग्राफी, होम साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंस इन कंट्रोल, एग्रीकल्चर बिजनेस, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में अभ्यर्थी प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

वहीं पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में बायो-इनफॉर्मेटिक, इन्वायरमेंट मॉनिटरिंग एंड सिमुलेशन, डिजिटल सिस्टम डिजाइन एंड इंस्ट्रूमेंट, वीएलएसआई, फैशन डिजाइनिंग, योगा एंड अल्टरनेटिव थेरेपी, विमेन स्टडीज, आर्ट एजुकेशन, अवधी, भोजपुरी, हेल्थ एंड फिटनेस मैनेजमेंट, फ्रेंच, जर्मन, वैदिक मैथमेटिक्स, स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग पाठ्यक्रम है. वहीं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में गर्भ संस्कार, आर्ट्स एप्रिसिएशन, फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी, स्वायल एंड वॉटर टेस्टिंग, प्रोफिसिएंसी इंग्लिश कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम संचालित है. दूसरी ओर विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के अलावा परिसर के फाइन आर्ट्स, सोशल वर्क, फिजिकल एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ लॉ त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. वहीं व्यवसायिक वोकेशनल पाठ्यक्रमों में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिजाइनिंग गारमेंट टेक्नोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन मांगे गए है.

12 जून तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सकेंगे छात्र
अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि आवासीय परिसर, संघटक व सम्बद्ध महाविद्यालयों के एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की पंजीकरण शुल्क के साथ अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है. प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है. परिसर के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. दूसरी ओर परिसर के बीटेक के विभिन्न ब्रांच व एमटेक, एमसीए, एमबीए, में प्रवेश यूपीसीईटी 2023 के माध्यम से किया जायेगा. इसके अतिरिक्त इन विषयों में अभ्यर्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कर सकते है.

अवध विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.rmlau.ac.in/new/index.aspx
http://www.rmlau.ac.in/new/Admission.aspx

location: https://maps.app.goo.gl/9BKv23DvwVE4u5MK6

Tags: Admission, Avadh University, Ayodhya News, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें