EXCLUSIVE: मेरे लिए धीमन का किरदार निभाना किसी सपने के पूरा होने जैसा है- उदित अरोड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘द क्रैश कोर्स’ और ‘जामताड़ा 2’ में अपने दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद उदित अरोड़ा (Udit Arora) अब होमी अदजानिया की सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में दर्शकों को अपने किरदार से हैरान कर रहे हैं. इस सीरीज में वह एक गैंगस्टर धीमन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. लेकिन उन्होंने इस किरदार के लिए क्या खास तैयारियां की थी. क्या फ्यचर में कोई ऐसा ड्रीम कैरेक्टर है जो वो निभाना चाहते हैं. उदित ने News18hindi से हुई बातचीत में अपने करियर और इस सीरीज से जुड़ी कई अहम बातें साझा की है.

इस शो से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उदित अरोड़ा बताते हैं, ‘सच कहूं तो इस शो में धीमन के किरदार निभाते हुए जो एक्सपीरियंस मिला है, वो मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस है. जयपुर में जब हम एक हवेली में शूट कर रहे थे तो बिल्कुल फैमिली जैसा माहौल बन गया था. बात जहां तक इस किरदार की तैयारी की है तो धीमन का कैरेक्टर मुझसे काफी अलग है तो मुझे इसके लिए थोड़ी तैयारी करनी पड़ी. धीमन बहुत स्ट्रॉन्ग पर्सनॉलिटी है तो मुझे इसके लिए जिम जाना पड़ा था वेट बढ़ाया और कुछ चीजों पर बहुत बारीकियां से काम किया जो उस किरदार के लिए बहुत जरूरी थी.’

Adah Sharma Health Update: एक्सीडेंट के बाद अदा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत

उदित को इस सीरीज में कास्ट कैसे किया गया. इस सवाल के जवाब में वह बताते हैं, ‘ बहुत आसानी से तो नहीं मिला. लेकिन पहले होमी ने मुझे कॉल पर धीमन नहीं कपिल के किरदार के लिए अप्रोच किया था. ये लॉकडाउन की बात है. फिर बाद में मुझे धीमन का किरदार ऑफर किया गया था. इस किरदार के लिए मैंने ऑडिशन दिया था. लेकिन लक बाय चांस मैं सेलेक्ट हो गया था और धीमन के किरदार के साथ भी न्याय करने की मैंने पूरी कोशिश की है बाकी जनता के प्यार पर सब डिपेंड है.’

क्या खासियत देखकर आपने धीमन की भूमिका के लिए हामी दी थी. इस सवाल के जवाब में वह बताते हैं, ‘ मुझे धीमन का किरदार भी काफी पसंद आया था. इस किरदार की जो सबसे अच्छी बात थी वो ये थी कि धीमन लॉयल है, जैसे सावित्री को लेकर. इस किरदार में काफी लेयर थे इस किरदार में कई चीजे मेरे दिल को बहुत भा गई थी. जब मुझे इस किरदार के बारे में बताया जा रहा था तभी मैं फील कर रहा था कि अच्छा इसको ऐसे कर सकते हैं, इसमें ये चीजें अलग है. उसी इंग्लिश नहीं आती लेकिन वो समझदार बहुत है परिवार के लिए वह कुछ भी कर सकता है और भी कई ऐसी चीजें थीं जिन्होंने मेरा दिल जीत लिया था और मैंने हामी दे दी.

‘द क्रैश कोर्स’ ‘जामताड़ा 2’ और अब ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ के बाद आगे किस तरह के काम करने की इच्छा रखते हैं. इस सवाल के जवाब में उदित कहते हैं, ‘ मैंने अब तक जितना भी काम किया है हमेशा अपने किरदार को फोकस में रखकर किया है कि मेरे पास इसमें अलग करने को क्या है. कहानी में इस किरदार अपनी क्या इंपॉोर्टेंस हैं. यही सारी चीजें देखकर अब तक यहां पहुंचा हूं, आगे भी इसी तरह के काम को तलाशने की कोशिश रहेगी. पूरी कोशिश रहती है कि हर बार कुछ अलग कर सकूं. वैसे कॉमेडी में कुछ खास करना चाहता हूं.

कोई ड्रीम कैरेक्टर जिसके बारे में आपने सोचा हो कि फ्यूयर में कभी जरूर निभाऊंगा. पूछने पर उदित बताते हैं, ‘ करियर की शुरुआत से ही बाकी एक्टर्स की तरह मेरा भी एक ड्रीम कैरेक्टर था. लेकिन सच कहूं ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में धीमन का किरदार निभाकर वो मेरा वो सपना सच हो गया है. मैं शुरुआत से ही गैंगस्टर का कैरेक्टर प्ले करने के बारे में सोचा करता था. लेकिन इस सीरीज में धीमन का किरदार निभाना मेरे लिए मेरे सपने के पूरे होना जैसा है. तो मेरा सपना तो ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ के साथ पूरा हो चुका है.

Tags: Actor, Bollywood actors, Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें