GT vs SRH: शुभमन गिल ने IPL में भी लगाया शतक का ठप्पा, अहमदाबाद में चुकाई उधारी, युवा शतकवीर को पछाड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुभमन गिल ने ठोका आईपीएल का पहला शतक.
पिछले मैच में खेली थी 94 रन की नाबाद पारी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम 16वें सीजन (IPL 2023) में भी प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुकी है. हार्दिक पंड्या एंड कंपनी हैदराबाद के खिलाफ अपना 13वां मुकाबला होम ग्राउंड पर खेल रही है. इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आते ही एडेन मार्करम के फैसले को गलत साबित करना शुरू कर दिया. ऋद्धिमान साहा का विकेट गिरने के बाद साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने शतकीय पार्टनरशिप कर हैदराबाद को विकेट के लिए तरसा दिया.

शुभमन गिल ने लखनऊ के खिलाफ होम ग्राउंड पर पिछले मैच में भी अपना जलवा बिखेरा था. हालांकि, अंत में वह अपने शतक से महज 6 रन दूर रह गए थे. उस मैच में गिल ने महज 51 गेंद में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली थी. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद में गिल ने शतक की उधारी चुका दी है. उन्होंने महज 56 गेंद में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया. इस शतक के बाद ऑरेंज कैप की रेस में गिल ने युवा शतकवीर यशस्वी जायसवाल को भी पछाड़ दिया है. वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं. शुभमन गिल इस साल टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की तरफ से शतक ठोक चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने आईपीएल में भी शतक का ठप्पा लगा दिया है.

साईं सुदर्शन ने की वापसी

IPL के बाद राशिद खान फ‍िर दिखाएंगे कमाल, टीम का हुआ ऐलान, अब World Cup पर जोर

गुजरात के युवा बैटर साईं सुदर्शन कुछ मैचों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. लेकिन इस मैच में उन्होंने बेहतरीन वापसी की है. युवा बल्लेबाज ने आते ही अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों की शानदार बैटिंग की बदौलत हैदराबाद के सामने रन का टारगेट रख दिया है. गुजरात इस मुकाबले को जीतने के बाद प्लेऑफ में प्रवेश करेगी जबकि हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम साबित होगी.

Tags: IPL 2023, Shubman gill, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें