कभी देखा है कछुए का शिकार करता टाइगर? अदने से जानवर के लिए जी जान लगाता दिखा शिकारी, हैरान कर देगा Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खूंखार शिकारी अपने कद काठी जैसे जानवरों का भी आसानी से शिकार कर ले जाते हैं. उनकी भूख भी ऐसी होती हैं जो छोटे मोटे जानवरों से पूरी नहीं हो पाती. अक्सर कई शिकारी ऐसे होते हैं, जो एक शिकार करके पूरे परिवार का पेट भरते हैं. लेकिन क्या कभी खूंखार शिकारी को किसी अदने से जानवर के पीछे जी-जान झोंकते देखा है भला? उम्मीद है सभी का जवाब न होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहाँ जंगल का सबसे शातिर और ताकतवर शिकारी एक ऐसी जानवर के पीछे पड़ा है जिससे उसका ब्रेकफास्ट तक मुमकिन नहीं.

इंस्टाग्राम अकाउंट jayanth_sharma पर शेयर वीडियो में एक टाइगर खूंखार टाइगर अदने से कछुए का शिकार करता दिखाई दिया. उस छोटे से जानवर को पकड़ने के लिए टाइगर ने नदी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और उसे अपने जबड़ों में जकड़ कर बाहर आता नज़र आया. टाइगर को जूझता देख लोग बोले हमें लगा मगरमच्छ को पकड़ रहा है. वीडियो रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का बताया गया.

बाघ ने किया कछुए का शिकार
वायरल वीडियो में एक टाइगर बेहद तेजी से दौड़ता हुआ पानी में छलांग लगा देता है और फिर किसी जीव के साथ ताकत आजमाइश करता नजर आता है. असल में टाइगर ने पानी में से अपना शिकार खोज निकाला था. जिसके लिए वो जी जान झोंक रहा था. लेकिन जब उसने जबड़ों में जकड़ कर शिकार को बाहर निकाला तो वो कोई भारी भरकम जीव नहीं था बल्कि था अदना सा कछुआ. लिहाजा टाइगर को कछुए का शिकार करते देखकर लोग हैरान रह गए. क्योंकि कछुए के पीछे इस कदर पागल शिकारी को शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing wildlife video, Khabre jara hatke, Ranthambore tiger reserve, Tiger attack

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें