भिवानी: ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ यह हरियाणवी कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है. हरियाणा में 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम सामने आ चुके हैं और इस बार फिर से बेटियों ने बाजी मार ली है. यही नहीं, टॉप थ्री में भी बेटियों ने ही जगह बनाई है. वहीं सरकारी की बजाय निजी स्कूलों और शहरी की बजाय ग्रामीण बच्चों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि फरवरी और मार्च-2023 में संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 81.65 फीसदी रहा है. स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.44 फीसदी रहा है. बोर्ड अध्यक्ष और सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी.
भिवानी की छात्रा ने किया टॉप
परिणाम के अनुसार, तीनों संकाय में प्रथम स्थान पर रही छात्रा नैंसी ने 498 अंक प्राप्त किए हैं. वह भिवानी के सिवानी मंडी में स्थित नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है. वहीं करनाल के निर्मल धाम स्थित संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा जसमीत कौर ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है. कनुज, न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीरपुर, झज्जर व मानसी सैनी, सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक तथा प्रिया, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी, हिसार ने 496 अंक अर्जित करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है.
आपके शहर से (भिवानी)

HBSE Board 10th, 12th Result 2023 Live: 12वीं का रिजल्ट जारी, नैंसी ने किया टॉप, जानें 10वीं के नतीजे कब?

कांग्रेस बजरंग दल की तुलना आतंकवादी संगठन से करे, BJP को यह बर्दाश्त नहीं-हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट में टॉप 3 में सभी लड़कियां, सिर्फ एक नंबर से टॉपर नहीं बन पाईं जस्मीत

HBSE 12th Result 2023 LIVE Updates: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास

दिवंगत गेस्ट टीचरों की पत्नियों ने…शिक्षा मंत्री से मांगा हक, खून से लिख कर दिया पत्र

HBSE 10th 12th Result 2023: कैसे और कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट? नोट करें काम की खबर

वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं में 47 हजार से अधिक बच्चे फेल, अब आगे क्या होगा उनका?

Haryana Weather: सूरज की तपिश ने छुड़ाए पसीने, पारा 42 के पार, जानिए मौसम का हाल

कर्नाटक-हिमाचल तो सिर्फ झांकी है, असली पिक्चर दिखाना अभी हरियाणा में बाकी है-दीपेंद्र हुड्डा

HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल
छोरों से आगे रही बेटियां
सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,57,116 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,09,933 उत्तीर्ण हुए तथा 47,183 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे. इस परीक्षा में 1,25,696 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,09,491 पास हुई, इनकी पास प्रतिशत 87.11 रहा. जबकि 1,31,420 छात्रों में से 1,00,442 पास हुए, इनका पास प्रतिशत 76.43 रहा. इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 10.68 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज कर बढ़त हासिल की.
एक नजर पास प्रतिशत पर
इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 80.66 रहे. प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 83.23 रहा. इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 83.51 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 77.70 रही है. चेयरमैन ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा है. इस परीक्षा में 3,587 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनमें से 1,881 पास हुए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhiwani News, Board Results, Haryana education, Haryana news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 20:28 IST








