Zara Hatke Zara Bachke Trailer: कैटरीना से अच्‍छी म‍िली तो तलाक दोगे?’ सवाल सुन व‍िक्‍की कौशल ने पकड़ा माथा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. व‍िक्‍की कौशल और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी वाली फिल्‍म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर आज र‍िलीज हुआ. इस ट्रेलर का लॉच इंवेंट मुंबई में रखा गया, जहां व‍िक्‍की और सारा एक साथ ऑटो र‍िक्‍शा में बैठकर पहुंचे. अपनी फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च इवेंट पर दोनों ही काफी मजेदार अंदाज में द‍िखे और उन्‍होंने खुलकर मीड‍िया से बात की. लेकिन इसी बीच व‍िक्‍की से उनकी असली पत्‍नी कैटरीना कैफ से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ डाला कि एक्‍टर को कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि इस सवाल का जवाब वो कैसे दें. आइए बताते हैं कि आखिर इस इवेंट में क्‍या हुआ.

व‍िक्‍की कौशल और सारा अली खान की इस फिल्‍म में ये दोनों इंदौर की रहने वाली एक म‍िड‍िल क्‍लास जोड़ी बनी है. इस ट्रेलर में शादी और तलाक कही भी कहानी है. ऐसे में एक पत्रकार ने व‍िक्‍की कौशल से पूछ ल‍िया, ‘हमारे देश में शादी जन्मों-जन्‍मों का साथ होता है. क्‍या आपको लगता है कि ये सही है या आपको कैटरीना कैफ से अच्‍छी कोई हीरोइन म‍िलती है तो ड‍िवोर्स कर के शादी करना चाहेंगे?’ बस फिर क्‍या था, ये सवाल सुनते ही व‍िक्‍की कौशल ने अपना माथा पकड़ ल‍िया.

Vicky kaushal, katrina kaif, Zara Hatke Zara Bachke Trailer, Zara Hatke Zara Bachke, sara ali khan,

अपनी इस फ‍िल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च में ये जोड़ी ऑटो र‍िक्‍शा में बैठकर पहुंची.

सारा अली खान भी सवाल सुन अपनी हंसी रोक नहीं पाईं. फिर उन्‍होंने व‍िक्‍की से कहा कि वो सवाल का जवाब दे. इसपर व‍िक्‍की ने कहा, ‘मैं क्‍या जवाब दूं, ये इतना खतरनाक सवाल है.’ एक्‍टर बोले, ‘क्‍या पूछ रहे हैं आप मुझे शाम को घर भी जाना है. कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हो सर. बच्‍चा हूं, अभी बड़ा तो हो लेने दो.’ पर व‍िक्‍की आगे बोले, ‘सर जन्‍मों-जन्‍मों तक…’

Tags: Katrina kaif, Sara Ali Khan, Vicky Kaushal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें