शेयर बाजार के लिए छोड़ी सेना की नौकरी, पहले 40 लाख से जलाए हाथ, फिर इस छोरे ने छापे डेढ़ करोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

उत्तराखंड के दिनेश किरोला ने साल 2018 में स्पोर्ट्स कोटे से इंडियन आर्मी ज्‍वाइन की थी.
सेना में रहते शेयर बाजार में निवेश किया और फिर कमाई होने पर सेना की नौकरी छोड़ दी.
ट्रेडिंग में नुकसान के बाद दिनेश ने दोस्तों से कर्ज और बैंक से लोन लिया, वह रकम भी डूब गई.

Trading in Stock Market: भारत में कुछ साल पहले तक लोग शेयर बाजार में निवेश करने से कतराते थे लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. आज की तारीख में हर कोई स्टॉक मार्केट से पैसा कमाना चाहता है. अब तो शेयर बाजार में ट्रेडिंग को कई लोग करियर का एक विकल्प मानने लगे हैं. भारत में पिछले एक दशक में कई युवा बतौर ट्रेडर स्टॉक मार्केट से जुड़े और इनमें कुछ लोग पैसा बनाने में कामयाब हुए. इस लिस्ट में दिनेश किरोला का नाम भी आता है. कभी फौज में रहकर देश की सेवा करने वाला जवान आज सक्सेसफुल स्टॉक ट्रेडर है.

उत्तराखंड के रहने वाले दिनेश किरोला ने साल 2018 में स्पोर्ट्स कोटे से इंडियन आर्मी ज्‍वाइन की थी. लेकिन फौज में रहते ही शेयर मार्केट से पैसा कमाने की धुन संवार हुई और फिर दिनेश ट्रेडिंग करने लगा. स्टॉक मार्केट में फुलटाइम ट्रेडिंग करने के लिए दिनेश किरोला ने आर्मी से इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें- ठेठ गांव का छोरा, 1-1 दिन में शेयर बाजार से कमाता है करोड़ों, कटरीना-आलिया जितना देता है टैक्स

2 साल तक सेना की सेवा फिर स्टॉक मार्केट में एंट्री
यूट्यूब पर एक वीडियो में दिनेश किरोला ने फौज से लेकर स्टॉक मार्केट तक के अपने सफर के बारे में बताया. महज 23 साल के दिनेश ने 5 वर्ष पहले आर्मी ज्वाइन की थी और 2 साल तक सर्विस करने के बाद सेना छोड़ दी. बेहद मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले दिनेश किरोला के पिता सब्जी की दुकान चलाते हैं. लेकिन आज दिनेश किरोला शेयर बाजार से पैसा कमाकर बुलंदियों पर पहुंच गए हैं.

वीडियो देख खुलाया डीमैट अकाउंट
दिनेश किरोला ने बताया कि शेयर बाजार में उनकी एंट्री आखिर कैसे हुई. दरअसल 2020 में दिनेश को एलओसी पर तैनाती के दौरान मेडिकल परेशानी के कारण हथियार लेने की अनुमति नहीं थी. ऐसे में दिनेश को जवानों के लिए खाना बनाने के काम में लगा दिया. रसोई में काम करते हुए एक बार उन्होंने यूट्यूब पर शेयर मार्केट में लाखों रुपए कमाने का वीडियो देख डीमैट अकाउंट खुलवाया.

सैलरी का पैसा स्टॉक मार्केट में लगाया
दिनेश किरोला को सेना में रहते हुए 45 हजार रुपये महीना सैलरी मिलती थी. इन्हीं पैसों से दिनेश ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग शुरू कर दी. शुरुआती दिनों में मुनाफा होने के बाद आईपीओ में पैसा लगाया और तगड़ा प्रॉफिट कमाया. शेयर बाजार से लगातार कमाई होने के बाद दिनेश ने 1 लाख रुपये से ट्रेडिंग की शुरुआत की, लेकिन पहली बार में ही 20 हजार का नुकसान उठाया. फिर इस लॉस की भरपाई के लिए लगातार घाटा किया और लॉस 1 लाख रुपये तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला की राह पर 23 साल का लड़का, 17 की उम्र में शुरू किया निवेश, अब तक कमा लिये 100 करोड़!

दोस्तों से कर्ज और बैंक से लिया लोन
इक्विटी कैश में हुए नुकसान की जल्द भरपाई के लिए दिनेश ऑप्शन ट्रेडिंग करने लगा, जो हाई रिस्क-हाई रिवार्ड देने वाली होती है. लेकिन वहां भी तगड़ा झटका लगा. तनख्‍वाह के एक लाख रुपए फिर शेयर मार्केट में लगाए जब वो 1 लाख के 20 लाख बन गए तो दिनेश का लालच बढ़ता गया. लेकिन जल्द ही सारी पूंजी गंवा दी. इस दौरान ट्रेडिंग करने के लिए दोस्तों से उधार और बैंक लोन भी लिया.

इसके बाद धीरे-धीरे मार्केट की समझ होने पर दिनेश ने गलतियों से सीखकर, फिर मार्केट में एंट्री ली और कमाई करके दोस्तों का पैसा लौटाया. इसके अलावा परिवार को भी इस बात की जानकारी दी कि वह शेयर बाजार में फुलटाइम ट्रेडिंग के लिए जॉब छोड़ना चाह रहा है. हालांकि, परिवार को दिनेश के लाखों कमाने की बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब दिनेश ने अपनी प्रॉफिट डिटेल शेयर की तब उन्हें पता चला. फिलहाल, दिनेश किरोला स्टॉक मार्केट में फुल टाइम ट्रेडिंग कर रहा है.

Tags: BSE Sensex, Nifty50, Stock market, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें