
हाइलाइट्स
कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक है.
इसका ज्यादा सेवन करने से पेट की चर्बी बढ़ जाती है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है.
Cold Drinks Harmful Effect: गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स पीने का खुमार सिर चढ़कर बोलता है. हर उम्र के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं. ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करके काफी हद तक अच्छी भी महसूस होता है और कई लोग इसका अत्यधिक सेवन करने लगते हैं. सभी को लगता है कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने से शरीर को फायदा होता है, लेकिन यह बात सही नहीं है. कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा पीने से आपके शरीर को कई परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में सभी के लिए यह जानना जरूरी है कि कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को कौन से बड़े नुकसान हो सकते हैं.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक्स में पोषक तत्व नहीं होते हैं, जबकि शुगर और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. शुगर का अधिक मात्रा में सेवन करने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. खासतौर से शुगरी ड्रिंक्स का सेहत पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है. कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पैकेज्ड जूस को शुगरी ड्रिंक्स कहा जाता है और इनका सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए. अत्यधिक कैलोरी से शरीर का वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इसे पीने से आपका पेट भरा हुआ महसूस नहीं करता. ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी का सेवन करेंगे.
कोल्ड ड्रिंक्स पीने के 5 बड़े नुकसान
– कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. कोल्ड ड्रिंक्स की जब ज्यादा मात्रा लिवर में पहुंचती है, तब यह ओवरलोड हो जाता है और फ्रक्टोज को फैट में बदल देता है. इससे लिवर में फैट जमा हो जाता है.
– अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ को सेवन करने से पेट पर चर्बी जमा हो सकती है. कोल्ड ड्रिंक्स में फ्रक्टोज की काफी मात्रा होती है, जो पेट के आसपास फैट जमा कर सकता है. इसे आंत की चर्बी या पेट की चर्बी के रूप में जाना जाता है. पेट की चर्बी बढ़ने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है.
यह भी पढ़ें- शरीर के कोने-कोने में जमे कोलेस्ट्रॉल का होगा सफाया, रोज करें 5 फलों का सेवन, दिल बनेगा फौलाद जैसा मजबूत
– कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से इंसुलिन रजिस्टेंस हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है. इंसुलिन एक हार्मोन होता है, जो आपके रक्तप्रवाह से ग्लूकोज को कोशिकाओं में ले जाता है. जब आप मीठा सोडा पीते हैं, तो आपकी कोशिकाएं इंसुलिन के प्रभाव के प्रति कम संवेदनशील हो सकती हैं.
– कोल्ड ड्रिंक्स में पोषक तत्व न के बराबर होते हैं और कैलोरी व शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इससे शरीर के सभी अंगों को काफी नुकसान होता है. शुगरी ड्रिंक्स के सेवन से शरीर में लेप्टिन रजिस्टेंस हो सकता है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है. मोटापा कई बीमारियों की वजह बन सकता है.
यह भी पढ़ें- सेहत के लिए वरदान है पपीता, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा करे दूर, 5 फायदे कर देंगे हैरान
– कई अध्ययनों से पता चलता है कि शुगर और प्रोसेस्ड जंक फूड सामान्य रूप से आपके मस्तिष्क को कठोर दवाओं की तरह प्रभावित करते हैं. इनका सेवन करने से आपको इन चीजों की लत लग सकती है. अगर आप इन चीजों के एडिक्ट हो जाए, तो सेहत को काफी नुकसान हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Diabetes, Health, Lifestyle, Trending news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 18:01 IST








