सचिन पायलट का गहलोत सरकार से सवाल: RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा के घर पर क्यों नहीं चला बुलडोजर?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा
पायलट बोले कटारा को मेंबर किसने बनवाया
सचिन ने कहा कि किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए

जयपुर. सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आज अपनी जन संघर्ष यात्रा (Jan Sangharsh Yatra) के समापन के अवसर राजधानी जयपुर में आयोजित जनसभा में पेपर लीक मामले को लेकर आरपीएससी और गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. पायलट ने पेपर लीक केस में पकड़े गए राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा पर निशाने साधे. पायलट ने कटारा को लेकर गहलोत सरकार से सवाल किया कि पेपर लीक करने वाले दलाल के किरायेदार के घर बुलडोजर चलता है लेकिन बाबूलाल कटारा के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? कटारा किसके कहने पर आरपीएससी सदस्य बने. उसका पता करना पड़ेगा. वो आसमान से तो आए नहीं.

पायलट ने कहा कि मछली छोटी हो या बड़ी उसे पकड़ना होगा. पायलट बोले बीजेपी वाले झूठे लोग हैं. हमने उनको झुंझुनूं में ललकारा था. बारां से झालावाड़ तक सौ किमी की किसान न्याय यात्रा निकाली थी. इस यात्रा का संकल्प बीजेपी के शासन में हुए भ्रष्टाचार की जांच करना था. नौजवानों के साथ हुए धोखे को समाप्त करना था. पायलट ने कहा कि 25 सितंबर को जिन्होंने सोनिया गांधी का अपमान किया और विधायक दल की बैठक नहीं होने दी उन्होंने कांग्रेस पार्टी का अनुशासन भंग किया. उनको अपने गिरेबां में झांकना होगा. ऐसे लोग मलाई खाकर बदनाम कर रहे हैं.

पायलट के फिर दिखाए बगावती तेवर: कहा- मैं डरने और दबने वाला नहीं, गहलोत सरकार के खिलाफ किया बड़ा ऐलान

आपके शहर से (जयपुर)

शासक को तेरा मेरा और पक्षपात करने का अधिकार नहीं है
पायलट ने नौजवानों के भविष्य को लेकर कहा कि उसे बेहतर बनाने के लिए अब हम रूकने वाले नहीं हैं. पायलट ने गहलोत का नाम लिए बैगर कहा कि अपनी पार्टी के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है और बीजेपी के नेताओं का गुणगान हो रहा है. ये चलने वाला नहीं है. शासक को तेरा मेरा और पक्षपात करने का अधिकार नहीं है. न्याय करना पड़ेगा. कठोर निर्णय करने पड़ेंगे. हम कार्रवाई नहीं करेंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी नहीं होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोधी बोलेंगे कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं है.

जन संघर्ष यात्रा: आज पहुंचेगी जयपुर, पायलट जनसभा को करेंगे संबोधित, देखें सियासी सफर की PHOTOS

पायलट बोले किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए
पायलट ने आक्रामक होते हुए कहा कि मैंने किसी को आरोपित नहीं किया. मेरे मुंह से कभी किसी के खिलाफ बुरा शब्द नहीं निकला. लेकिन मेरे खिलाफ गाली देने में कोई कमी नहीं रखी. चुन चुनकर भला बुरा कहा. मुझे कोई चिंता नहीं. कुछ भी कहो. लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है. किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.

आरपीएससी में नई व्यवस्था कायम करने की मांग
पायलट ने आरपीएससी के पूरे तंत्र को भ्रष्ट करार देते हुए कहा कि भाई भतीजावाद, किसी की बीवी तो कोई किसी का रिश्तेदार. आरपीएससी सदस्य बनाने के लिए अब ये योग्यताएं नहीं चलेंगी. सब पेपर लीक के लिए जिम्मेदार हैं. पायलट बोले नई व्यवस्था कायम करो. सरकार को जान पहचान और रिश्तेदारी से ऊपर उठना पड़ेगा. मेंबर हटाने के लिए राष्ट्रपति तक जाना पड़ता है. आरपीएससी के नए मेंबर्स की भी आईबी से जांच हो ताकि उसके चयन में पूरी पादर्शिता हो और पेपर लीक न हो.

अब याचना नहीं रण होगा
सचिन पायलट समर्थक विधायक मुकेश भाकर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार से कोई याचना नहीं की जाएगी. अब रण होगा. संग्राम भीषण होगा. वहीं पूर्व पीसीसी चीफ एवं मंत्री नारायण सिंह ने कहा कि पायलट इस यात्रा में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. उन्होंने 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं. उल्लेखनीय है कि पायलट ने बीते 11 मई को अजमेर स्थित आरपीएससी से अपनी पांच दिवसीय जन संघर्ष यात्रा शुरू की थी. उस यात्रा का सोमवार को जयपुर में समापन हुआ है. समापन के मौके पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे.

Tags: Ajmer news, Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Jaipur news, Rajasthan Congress, Rajasthan news, Rajasthan Politics, Sachin pilot

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें