MP Weather: सूरज ने उगली आग, भिंड और खरगोन में पारा 46 के पार, लेकिन इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्यप्रदेश में सूरजअपने तीखे तेवर दिखा रहा है. भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. खरगोन, छतरपुर और भिंड जिले में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. यहां का तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं छतरपुर के नौगांव और खजुराहो में पारा 44 डिग्री पहुंच चुका है, इस वजह से भरी दोपहरी में सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है. जबकि राजधानी भोपाल में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मध्यप्रदेश में बदले मौसम के बाद अब गर्मी ने कहर बरपा रही है.  खरगोन में बीते 2 दिनों से तापमान 46 डिग्री के आस-पास था. आज भिंड में 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. इसके साथ ही हीटवेव यानी लू चल रही है. ऐसे में लोग घरों में कैद हैं. जिससे शहरों में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है. जरूरी काम होने पर ही लोग कपड़े से चेहरा ढंक कर निकल रहे हैं. नौगांव और खजुराहो में पारा 44 डिग्री पर पहुंच चुका है. बेतहाशा गर्मी से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

इन जिलों में बरस रही गर्मी
मध्यप्रदेश में भिंड जिले में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो में पारा 44 डिग्री पहुंच चुका है. मंदसौर जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है. यहां बीती रात भी तेज हवाएं चली हैं. मुरैना जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है. वही दतिया में 44.4 और श्योपुर जिले में तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया है. भीषण गर्मी में लोग खुद को बचाए रखने के लिए गन्ने का रस और ठंडे पानी का सेवन कर रहे हैं.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने जताई संभावना
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है खरगोन, रतलाम, गुना, भिंड, धार, ग्वालियर में मंगलवार को हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. ग्वालियर, रीवा और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि इस भीषण गर्मी में लोगों को धूप में निकलने से बचने की जरूरत है.

Tags: Madhya pradesh news, MP weather, MP Weather Alert, Weather Report, Weather Udpate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें