Kannauj News: कन्नौज में आज से टीबी को लेकर महाअभियान शुरू, स्वास्थ विभाग करेगा फ्री इलाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजली शर्मा/कन्नौज. कन्नौज जिले में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी से लड़ने के लिए 21 दिनों के महा अभियान की शुरुआत हुई. लगातार बढ़ रहे टीबी रोग के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा यह एक विशेष अभियान शुरू किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य महकमे की टीम घर-घर जाकर टीबी के रोगियों का पता लगाएगी और गांव-गांव में छोटे-छोटे स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को जागरूक और फ्री इलाज किया जाएगा.

अभियान 15 मई से शुरू होकर 7 जून तक चलेगा

अब टीवी संबंधित मरीज को दूरदराज क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी. डॉक्टर खुद टीबी मरीज के पास आएंगे और उनका इलाज करेंगे. स्वास्थ विभाग की तरफ से यह इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क होगा. इस विशेष क्षय रोग अभियान में जिले भर के चुनिंदा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ विभाग की तरफ से छोटे-छोटे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि टीबी रोग से ग्रसित मरीज को और सुविधा मिल सके और वह अपने गांव में ही अपनी बीमारी की जांच व इलाज शुरू कर सकें. यह अभियान 15 मई से शुरू होकर 7 जून तक चलेगा. जिले भर में कुल 104 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं और 351 कैप लगेंगे, जिसमें 904 आशय ई अभियान से जुड़ेगी. जिसमें 110 टीबी चैंपियन भी साथ रहेंगी.

क्षय रोग अधिकारी डॉ. केपी ने बताया कि जिले भर में कुल 900 से ज्यादा टीबी से ग्रसित मरीज हैं. जिसमें 499 मरीजों को गोद लिया जा चुका है. यह सभी लोग इन सभी मरीजों का निजी तौर पर ध्यान रखेंगे और उनको हर महीने देने वाली सुविधा उपलब्ध कराएंगे. इससे इन मरीजों को एक अपनेपन का भी एहसास होगा और बीमारी से लड़ने का बल मिलेगा.

डॉक्टर केपी त्रिपाठी बताते हैं कि यदि व्यक्ति को अचानक से वजन कम हो गया है, बार-बार खांसी आ रही है, भूख नहीं लग रही और थकावट हो रही है तो तत्काल अपनी जांच कराएं. अगर समय पर इलाज किया जाए तो बहुत जल्द ही इस बीमारी पर पूर्ण विजय पाई जा सकती है, लेकिन इस बीमारी को ठीक करने के लिए पूरा कोर्स करना जरूरी होता है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का इलाज निशुल्क होता है और पीड़ित को हर माह 500 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 17:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें