Railway Knowledge: स्लीपर, एसी कोच तो देखे-सुने होंगे, मगर ये M कोच क्या हैं? कौन कर सकते हैं इसमें बुकिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

AC-3 इकोनॉमी कोच पुराने AC-3 टियर की तुलना में नए हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस है.
AC-3 इकोनॉमी में थर्ड एसी वाली सभी सुविधाओं के साथ कुछ एक्सट्रा सुविधाएं मिलती है.
AC-3 में 72 सीटें होती हैं जबकि AC-3 इकोनॉमी में कुल 83 सीटें होती है.

नई दिल्ली. अक्सर हम सब देश के भीतर लंबी दूरी की यात्राओं के लिए रेलवे का ही इस्तेमाल करते हैं. यह तो सभी जानते हैं कि रेलवे के कोच अलग-अलग क्लास में बंटे होते हैं, जिनमें यात्री अपने बजट और सुविधाओं के अनुसार, टिकट बुकिंग करते हैं. अब तक आपने किसी भी ट्रेन में SL, 1A, 2A, 3A, 2S और CC कैटेगरी के कोच देखे होंगे. लेकिन अब एक नया कोच भी देखने को मिल रहा है जिस पर M1, M2 आदि लिखा होता है.

आपको बता दें कि 2021 में रेलवे द्वारा AC-3 यानी 3A कैटेगरी के कोच को बेहतर सुविधाओं के साथ ट्रेन में कुछ डिब्बे जोड़े गए थे. इसी कोच को M कोड के नाम से जाना जाता है. हालांकि, यह सुविधा अभी तक कुछ ही ट्रेनों में उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या सुविधाएं मिलती है और इसकी टिकट कौन बुक कर सकता है.

ये भी पढ़ें – रेलवे के साथ मिलकर शुरू करें बिजनेस, कस्टमर्स की कभी नहीं आएगी कमी

AC-3 इकोनॉमी में क्या मिलती है सुविधाएं?
रेलवे में AC-3 इकोनॉमी कोच पुराने AC-3 टियर की तुलना में नए हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इन कोच के डिजाइन को भी पहले के मुकाबले बेहतर किया गया है. आपको बता दें कि AC-3 इकोनॉमी कोच में हर सीट के यात्री के लिए एसी डक अलग-अलग लगाया गया है. इसके साथ हर सीट के लिए बोतल स्टैंड, रीडिंग लाइट और चार्जिंग की व्यवस्था की गई है. यह सुविधाएं यात्रियों को एक्स्ट्रा कंफर्ट देती है.

AC-3 टियर से कैसे अलग है AC-3 इकोनॉमी?
आपको बता दें कि AC-3 इकोनॉमी क्लास भी AC-3 टियर की तरह ही कोच है. इसमें AC-3 टियर में मिलने वाली सभी सुविधाओं के साथ कुछ एक्सट्रा सुविधाएं मिलती है. लेकिन इसमें सबसे बड़ा अंतर यह है कि जिस ट्रेन में AC-3 टियर कोच होते हैं, उसमें AC-3 इकोनॉमी कोच नहीं होते हैं. AC-3 इकोनॉमी नाम AC-3 के नए डिब्बों को दिया गया है. बता दें कि AC-3 में 72 सीटें होती हैं, जबकि AC-3 इकोनॉमी में 11 सीटें और जोड़ी गई है, जिससे इसमें सीटों की कुल संख्या 83 सीटें हो जाती है.

कौन कर सकता है टिकट बुकिंग?
रेलवे द्वारा ट्रेनों में जोड़े गए AC-3 इकोनॉमी क्लास कोच में कोई भी यात्री टिकट बुक कर सकता है. जैसा कि ऊपर बताया गया है कि जिस ट्रेन में ये कोच होते हैं उनमें AC-3 के कोच नहीं होते हैं. जाहिर है कि आपको इसी में टिकट बुक करना होगा. हालांकि, इसका किराया सुविधाओं के हिसाब से AC-3 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है. बता दें कि अभी तक ये डिब्बे कुछ ही ट्रेनों में मौजूद हैं.

Tags: Business news, Business news in hindi, Economy, Indian railway, Railway, Railway Knowledge, Train ticket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें