
हाइलाइट्स
फिलहाल देश में 15 रूट्स पर वंदे भारत चल रही है.
दिल्ली-देहरादून वंदे भारत का सफर 5 घंटे का होगा.
इसके अलावा रांची-पटना रूट पर भी चलेगी वंदे भारत.
Delhi-Dehradun Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वालों को और कोई ट्रेन रास ही नहीं आती. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को जल्द ही एक और रूट पर चलाया जाएगा. अब दिल्ली से देहरादून या देवभूमि तक जाने के लिए भी आप वंदे भारत ट्रेन पकड़ पाएंगे. इस सुविधा का लाभ जल्द ही मिलने लगेगा. दिल्ली और उत्तराखंड के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है. इसके बाद हरिद्वार और मसूरी तक जाना भी आसान हो जाएगा. इस ट्रेन के चलने के बाद दिल्ली से देहरादून तक के सफर का समय आधा हो जाएगा.
दिल्ली-देहरादून के बीच अभी भी कई ट्रेनें चलती हैं, लेकिन उनका ट्रैवल टाइम थोड़ा ज्यादा है. वंदे भारत के चालू हो जाने से यह सफर कम समय में पूरा किया जा सकेगा. दिल्ली-देहरादून का सफर 315 किलोमीटर का है. जिसे पूरा करने में वंदे भारत करीब 5 घंटे का समय लेगी. इस बीच यह कुछ ही बड़े स्टेशनों पर रुकेगी.
ये भी पढ़ें- दो राजधानियों के बीच रोज हैं 10 ट्रेनें, 11वीं होगी वंदे भारत, यात्री बोले- मजा आ गया!
कहां-कहां होगा स्टॉपेज
ट्रेन कहां-कहां रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, कयास लग रहे हैं कि कुछ बड़े स्टेशनों पर इसका स्टॉप होगा. यह ट्रेन दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी. इस बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसका स्टॉप हो सकता है. इस तरह से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत बीच में 4 स्टेशनों पर रुकेगी. इससे हरिद्वार व उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंचने में लोगों को आसानी होगी.
क्या होगी टाइमिंग
यह ट्रेन करीब 5 घंटे में अपना सफर तय करेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली से शाम 5 बजे निकलेगी और करीब 10 बजे रात को देहरादून पहुंच जाएगी. यही ट्रेन सुबह 8 बजे देहरादून से चलेगी और दोपहर 1 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी. संभव है कि यह ट्रेन देश की 16वीं वंदे भारत हो. हालांकि, रांची और पटना के बीच भी एक वंदे भारत चलाए जाने की तैयारी है. देखना होगा कि इनमें से किसका परिचालन पहले शुरू किया जाता है.
क्या होगा किराया?
दिल्ली-देहरादून वंदे भारत में एसी चेयरकार में एक तरफ का टिकट 915 रुपये का होने की उम्मीद है. वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयरकार की टिकट 1425 रुपये की हो सकती है. इस रूट पर वंदे भारत की टिकट अन्य रूट्स के मुकाबले कम होने की उम्मीद है क्योंकि यह यह रूट बाकियों के मुकाबले छोटा होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Indian railway, Railway, Vande bharat
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:38 IST








