
Wildlife Viral Video: आपने कई बार देखा होगा कि इंसानों की बीच ऐसी बॉन्डिंग बन जाती है कि उनकी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं. जो लोग मानते हैं कि जानवरों में भावना नहीं होती है, उनके लिए कई बार ऐसी तस्वीरें आ जाती हैं, जो उन्हें गलत साबित कर देती हैं. इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो गोरिल्ला और हिरण के बच्चे के बीच का प्यार दिखा रहा है.
आप सोशल मीडिया पर रोज़ाना न जाने कितने वीडियो देखते होंगे, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं, जो हमारे दिल को छू जाते हैं. खासतौर पर जंगली जानवरों से जुड़े हुए वीडियो की बात करें तो अगर जंगल से कोई क्यूट वीडियो दिख जाता है, तो हमारा दिन बन जाता है.
गोरिल्ला और हिरण की दोस्ती
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल की एक गुफा में हिरण का प्यारा सा बच्चा और गोरिल्ला का बच्चा मौजूद है. गोरिल्ला का बच्चा धीरे से हिरण के बच्चे के पास आता है और फिर उसे चूमकर प्यार जताता है. दोनों ही जानवरों का एक-दूसरे के लिए प्यार देखकर आप दंग रह जाएंगे. ये वीडियो वाकई आपका दिन बना देगा.
Baby gorilla interacts with infant deer pic.twitter.com/oBuzhXB5RB
— Animals Being Bros (@AnimalBeingBro5) May 14, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Wildlife Amazing Video, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:17 IST








