
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. बनारस (Banaras) अपने जायके के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां का टमाटर चाट और लस्सी के साथ मिठाइयां बेहद फेमस हैं. लेकिन अब आप बनारस में ही लखनऊ (Lucknow) और हैदराबादी कबाब का स्वाद भी चख पाएंगे. इसके लिए बनारस के कैंटोनमेंट क्षेत्र में खास रेस्तरां खुला है जहां ग्राहकों को सिर्फ और सिर्फ नवाबी और निजामी डिश परोसी जाती है. खास बात है कि इसके परोसने का अंदाज बेहद खास है.
द ग्रेट कबाब फैक्ट्री नाम के इस रेस्तरां को कुछ इस कदर सजाया गया है कि यहां आपको बनारस नहीं, बल्कि लखनऊ और हैदराबाद का फील होगा. इसकी दीवारों पर इमामवाड़ा, चारमीनार के अलावा और भी कई खूबसूरत पोस्टर के साथ हैदराबादी और लखनवी कवाब की तस्वीर भी दिखेगी. रेस्तरां के मैनेजर योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि यहां वेज और नॉन-वेज कबाब के ढेरों वैरायटी है जिसका स्वाद लोग यहां चख सकते हैं. रेस्तरां के वेटर खास परिधान में दिखते हैं.
बनारस में इन जायकों का चखिए स्वाद
द ग्रेट कबाब फैक्ट्री रेस्तरां में आप नॉन वेज फूड आइटम में लाहौरी चरघा, गोश्त बिरयानी, बाल्टी गोश्त, अमृतसरी टिक्का, सिलाय कोटी मटन जैसे और भी वैरायटी का स्वाद चख सकते हैं. इसके अलावा, वेज में फुलकारी पुलाव, पंजाबी कढ़ाई सोया, मुल्तानी पनीर टिक्का, सोया चाप, पनीर चाप, मेवा खुबानी टिक्की के अलावा और भी कई वैरायटी मिलेगी. इसका स्वाद नॉन वेज जैसा होगा. इसके अलावा, यहां अफगानी कबाब का स्वाद भी ग्राहक ले सकेंगे.
द ग्रेट कबाब फैक्ट्री रेस्तरां में दोपहर 12 बजे से तीन बजे, और शाम के सात बजे से रात 11 बजे तक आप यहां बैठ कर लखनऊ और हैदराबाद समेत अन्य तरह के कबाब का लजीज स्वाद का लुत्फ ले सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:28 IST








