Lulu Fashion Week: शारीरिक दिक्कतों को भूल बच्चों ने रैंप वॉक कर जीता सभी का दिल, आप भी देखें खास लम्हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊः लुलु फैशन वीक में आखिरी दिन रविवार बेहद खास रहा. वजह यह थी कि रैंप पर वॉक करने के लिए कोई सुपर मॉडल या शो स्टॉपर नहीं बल्कि नन्हे मुन्ने बच्चे थे. यह बच्चे भी बेहद खास थे जिन्हें हमारा समाज स्पेशल चाइल्ड कहता है. यह बच्चे जब रैंप पर वॉक करने उतरे तो हर कोई देखता ही रह गया और लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन भी खूब किया. यह बच्चे रंग-बिरंगे ब्रांडेड कपड़ों में समर और स्प्रिंग कलेक्शन का प्रदर्शन कर रहे थे.

अपनी शारीरिक और मानसिक दिक्कतों को भूलकर इन बच्चों ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा. इन बच्चों को लुलु फैशन वीक के आखिरी दिन आई सपोर्ट फाउंडेशन की ओर से लाया गया था. इस फाउंडेशन के सदस्यों ने रैंप पर बच्चों का साथ दिया और उनके साथ सदस्यों ने भी रैंप वॉक की. जब यह बच्चे रैंप वॉक कर रहे थे तो सच में ऐसा लग रहा था जैसे मानो तारे जमीन पर उतर आए हों. इस दौरान सभी बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे थे. इन नन्हे मॉडल्स ने सभी का दिल जीत लिया.

इसलिए खास हैं यह बच्चे
इस दौरान आई सपोर्ट फाउंडेशन की ओर से आए हुए लोगों ने कहा कि बच्चे इसलिए खास हैं, क्योंकि इन्हें भगवान ने ही खास बनाकर इस धरती पर भेजा है. इन्हें कोई भी शारीरिक या मानसिक रूप से कमजोर न समझे. यह बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली हैं और जिस तरह से इन बच्चों ने रैंप वॉक किया है, उससे लगता है कि यह बच्चे जहां जाएंगे वहां अपना परचम लहराएंगे.

शहर की जानी मानी हस्तियां रहीं मौजूद
लुलु फैशन वीक के अंतिम दिन शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने इसमें शिरकत की. इस दौरान लुलु मॉल के क्षेत्रीय निदेशक जयकुमार गंगाधरन और महाप्रबंधक लुलु हाइपरमार्केट नोमान खान के साथ ही पीआर प्रबंधक सेबतेन हुसैन, गौरव प्रकाश और शो कोरियोग्राफर शैलेंद्र लोबो भी मौजूद रहे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 14:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें