नोएडा. दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के साथ कुछ दबंगों ने सरेराह मारपीट की. इस दौरान SI की वर्दी फाड़ी और उनकी सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया. पुलिस वाले ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आसपास मौजूद आम जनता ने उनकी मदद की और उन्हें दबंगों से छुड़वाया. पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई. तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एसआई प्रदीप कुमार एक केस के सिलसिले में रविवार रात उत्तराखंड जाने के लिए मोरना बस डिपो जा रहे थे. वहां से उन्हें उत्तराखंड के लिए बस पकड़नी थी, जिसके लिए वह अपनी प्राइवेट गाड़ी से बस डिपो जा रहे थे. एसआई प्रदीप कुमार ने बताया है कि जब वह सेक्टर 49 के चौराहे पर पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़े एक छोटा हाथी की वजह से रास्ता ब्लॉक हो रहा था, जिसको उन्होंने गाड़ी का डिपर देकर हटने का इशारा किया.
छोटा हाथी में मौजूद तीन लड़के बाहर आकर उनसे बदतमीजी करने लगे. उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एसआई प्रदीप कुमार ने उन लड़कों को बताया कि वह पुलिसकर्मी है और सरकारी काम से बाहर जा रहे हैं, जिसके बाद उन दबंगों ने उनके साथ और भी मारपीट की उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया. लड़कों ने अपने कुछ और दोस्तों को भी बुला लिया था.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की सेल में शिफ्ट किए गए 2 कैदी, अब जेल अधीक्षक पर एक्शन, जानें क्या थी वजह

UP Nikay Chunav 2023: BJP की जीत के कई मायने, मुस्लिम वोटर्स का भी मिला समर्थन!

पंजाब सरकार पठानकोट में बना रही सर्किट हाउस, इन लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला देश का सबसे बड़ा ट्यूमर, अपनाया नया तरीका

सत्येंद्र जैन ED केस में जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद

Delhi Metro में कपल का Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने ली क्लास, बोले- मेरे देश को अफगानिस्तान मत बनाओ

‘अवैध रूप से पद पर तैनात’, दिल्ली के IAS आशीष मोरे को केजरीवाल सरकार ने भेजा शोकॉज नोटिस

दिल्ली-NCR में बनेंगे 3 और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

Delhi Metro: किसिंग सीन के बाद नजर आया एक्शन! जरा सी बात पर हुई मारपीट, Video में चलते दिखे लात-घूंसे

यमुना नदी के लिए फिर शुरू होगा आंदोलन! जून में लगने जा रही यमुना संसद, मानव श्रंखला में दिल्ली-यूपी होगी शामिल
इसके बाद पुलिसकर्मी ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उनकी मदद की और छुड़ाया गया. इसके बाद पुलिसकर्मी ने थाना सेक्टर-39 अपनी लिखित शिकायत दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए चार लोगों को नामजद और 8 से 10 लोगों के खिलाफ अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने मोरना के ही रहने वाले राजेंद्र शर्मा, अंशु, सुमित और हिमांशु के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है.
मोरना के रहने वाले हैं आरोपी
राहगीरों ने एसआई प्रदीप को बताया था कि यह लोग मोरना के ही रहने वाले हैं और पानी बेचने का काम करते हैं. पुलिस ने 3 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सुमित शर्मा जिसकी उम्र 26 साल है. ये अलीगढ़ का रहने वाला है और राजेंद्र शर्मा के पास नौकर का काम करता है. इसके साथ ही पुलिस ने हिमांशू शर्मा उम्र 24 वर्ष और अंसू शर्मा उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया है. ये दोनो राजेन्द्र शर्मा के बेटे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Noida Crime News, Noida film city, UP police
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 14:42 IST









