Icse board result 2023 Ranchi science tooper shaom chen scored 97.2% – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची.आईसीएससी ने रविवार को 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी.जिसके बाद रांची के साइंस स्ट्रीम में जिला टॉपर पीपी कंपाउंड के रहने वाले सालोम नोवा चेन बने हैं. साहू रांची के डोरंडा स्थित संत जेवियर से अपनी 12वीं की पढ़ाई की हैं व 12 वीं बोर्ड में 97.2% लाकर अपनी सफलता का परचम लहराया है.

सालोम ने News18 लोकल से खास बातचीत की और बताया पढ़ाई के दौरान सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है कंसिस्टेंसी. मैं दो-तीन घंटा ही पढ़ा करता था,लेकिन हर दिन पढ़ा करता था.साथी इस दौरान दूसरे एक्टिविटीज में भी भाग लेता था. जैसे मैं और मेरी छोटी बहन मिलकर प्यानो बजाते थे तो कभी साथ में गाना गाते थे.यह छोटी-छोटी चीजें माइंड रिफ्रेशमेंट का काम करती थी. हालांकि मेहनत तो खूब की थी, टॉप करने की पूरी उम्मीद थी.

कंसिस्टेंसी है बहुत जरूरी
सालोम चेन बताते हैं कि मैं हर दिन 2 से 3 घंटे पढ़ा करता था. वही एग्जाम के समय 6 से 7 घंटे तक भी पढ़ा करता था, पर एग्जाम 1 दिन पहले तक मैंने 10 घंटे की भी पढ़ाई की है. साल भर मैं स्कूल से आकर ट्यूशन जाता था फिर बायोलॉजी, फिजिक्स व केमिस्ट्री की ट्यूशन जाया करता था. मेरी पूरी कोशिश रहती थी कि स्कूल व ट्यूशन में ही अपने 90% तक पढ़ाई पूरी कर लूं और जो भी डाउट हो वह सब वही क्लियर कर लू. सालोम कहते हैं पढ़ाई के दौरान कभी-कभी लो फेज़ भी आता था. तो कभी-कभी टेस्ट में कम मार्क्स भी आते थे. मैं मार्क्स को लेकर कभी निराश नहीं हुआ, बल्कि यह सोचता कि कहां कमी रह गई और किस चीज को और मजबूत करने की जरूरत है और उस पर अधिक फोकस किया करता था. इस दौरान मैंने सैंपल पेपर सॉल्व किया व सबसे जरूरी था प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को देखना. इससे एग्जाम में कैसे सवाल आएंगे इसका आईडिया मिल जाता है.

डॉक्टर बनने का है सपना
सालोम बताते हैं क्योंकि मैंने बायोलॉजी लिया हैं और मैंने पिछले हफ्ते नीट का एग्जाम दिया है. मेरा सपना डॉक्टर बनना है. डॉक्टर एक नोबल प्रोफेशन है और निजी तौर पर मुझे बायोलॉजी पढ़ना अच्छा भी लगता है. बायोलॉजी मुझे मैथ्स के मुकाबले जल्दी समझ आता है. मैं बंगलोर के संत जॉन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहता हूं. हालांकि मेरे माता-पिता दोनों ही डॉक्टर है इसलिए यह भी मेरे लिए एक प्रेरणा का स्रोत रहा है.

खाली समय में बैडमिंटन खेलना व कुकिंग करना पसंद
सालोम बताते हैं,पढ़ाई से कभी-कभी बोर हो जाता तो बैडमिंटन जरूर खेलता व दोस्तों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालता था. वही घर में कुकिंग करने का भी शौक है, मैं फ्राइड राइस मैगी व नूडल्स अच्छा बना लेता हूं. मेरे माता-पिता को खासकर मेरे हाथ का खाना बहुत पसंद है. इसके अलावा इंग्लिश मूवीस व पुराने इंग्लिश गाने पसंद है. सालोम के पिता डॉक्टर चेन ने बताया हमें पूरा उम्मीद थी कि बेटा टॉप करेगा.क्योंकि इसने बहुत मन लगाकर मेहनत की थी.वही इसने 10 वीं में भी टॉप किया था.हमने कभी इसे पढ़ने का दबाव नहीं दिया.बल्कि इसे कहा कि तुम अपना बेस्ट दो जो रिजल्ट आएगा देखा जाएगा.हमें अपने बेटे पर बहुत ही गर्व है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 14:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें