Rinku Singh is the best finisher in this season of IPL Aakash Chopra says No one is doing it better than KKR Batter – कौन है IPL 2023 का बेस्ट फिनिशिर, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया नाम, बोले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में अबतक 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं.
रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना ​​​​है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपनी मैच विनिंग पारी के बाद रिंकू सिंह आईपीएल 2023 के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं. सीएसके ने रविवार, 14 मई को चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करने के बाद केकेआर को 145 रन का लक्ष्य दिया. रिंकू सिंह ने 43 गेंदों में 54 रन बनाकर अपनी टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद की और प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.

सीएसके और केकेआर के बीच हुए मैच का रिव्यू करते हुए आकाश चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर रिंकू सिंह की जमकर तारीफ और साथ ही कहा कि यह युवा खिलाड़ी इससे कहीं ज्यादा का हकदार है. आकाश चोपड़ा ने कहा, ”मेरे हिसाब से रिंकू सिंह इस सीजन के आईपीएल के बेस्ट फिनिशर हैं. उनसे बेहतर इसे कोई नहीं कर रहा है. हम उन्हें पर्याप्त रूप से पुरस्कृत, स्वीकार या उसकी सराहना नहीं कर रहे हैं. उन्होंने पांच छक्के लगाए थे, लेकिन बात सिर्फ उन पांच छक्कों की नहीं है.”

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, 9 टीमों में चल रही जंग, कौन बिगाड़ेगा किसका खेल

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने बताया कि केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज की संख्या विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे सम्मानित शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों के बराबर है. उन्होंने कहा, ”उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. वह जिस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उस नंबर पर 400 रन बनते ही नहीं हैं. विराट कोहली ने 438 और शुभमन गिल ने 475 रन बनाए हैं और उन्होंने (रिंकू सिंह) 410 के करीब रन बनाए हैं.” बता दें कि रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अबतक 13 मैचों में 50.88 की औसत औक 143.31 के स्ट्राइक रेट से 407 रन बना डाले हैं.

बेहद हॉट है SRH को खिताब जिताने वाले क्रिकेटर की वाइफ, पेशे से है स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, खुद को मानती है फेलियर

उन्होंने आगे कहा, ”हम उन्हें भूल जाते है, क्योंकि हम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को इतना अधिक स्वीकार करते हैं. हालांकि उनके पास 20 ओवर होते हैं और उनके पास कई बार सिर्फ15 गेंदें होती हैं. कुछ ही मौकों पर 35 गेंदें होती हैं, या वह 30/3 पर आते हैं. जैसे वह कल आए थे. वह बिल्कुल स्टार रहे हैं.”

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी जियो सिनेमा पर रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, ”रिंकू सिंह ने एक बार फिर से अपनी रेंज दिखाई है. वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पावर प्ले में बैटिंग के लिए आए. उन्होंने रवींद्र जडेजा के खिलाफ जिस तरह से खेला, उनके शॉट चयन में काफी परिपक्वता थी. वह अपनी बल्लेबाजी के अलग-अलग आयाम दिखा रहे हैं. जैसे हमने देखा कि वह पहले निचले क्रम में खेल रहे थे, लेकिन आज उन्होंने आकर पावरप्ले में बल्लेबाजी की और तब तक खेला जब तक कुछ ही रन बाकी थे. आमतौर पर, हमने उन्हें अंत तक नॉट आउट रहते हुए देखा है और एक अच्छे बल्लेबाज की सबसे महत्वपूर्ण निशानी है, अपनी टीम के लिए मैच जीतना. हालांकि, दुर्भाग्य से वह रन आउट हो गए. लेकिन उन्होंने मैच को ऐसी स्थिति में ला दिया था, जहां से केकेआर हार नहीं सकती थी.”

Tags: Aakash Chopra, Chennai super kings, IPL 2023, Kolkata Knight Riders

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें