आदित्य तिवारी/भोपाल. हज कमेटी ऑफ इंडिया से मिली सूचना के मुताबिक, मध्य प्रदेश राज्य के हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने घोषणा की है कि 2023 में हज जाने के लिए सूची नंबर एक से 881 तक के निवेदनों को अस्थायी स्वीकृत किया गया है. अस्थाई स्वीकृत निवेदक हज जाने के लिए अपने आवेदन के साथ अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट, व्हाइट बैकग्राउंड वाली कलर फोटोग्राफ, हज मेडिकल स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को बनवाकर मई तक मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के कार्यालय में सबमिट करवा सकते हैं.
इन बैंको में जमा होगी हज की राशि
अनुमान लगाया जा रहा है कि हज 2023 की हज उड़ान 21 मई से शुरू हो सकती है. मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के जरिए हज जाने वाली सभी चुने हुए मुसाफिरों को बताया गया है कि अपनी-अपनी इन्याक्रेशन पॉइंट पर उड़ानों की तारीख के मुताबिक पहुंचे. प्रोविजनल चयनित सभी हज यात्रियों को जानकारी दी गई है कि हज जाने के लिए लगने वाली राशि को वह हज कमेटी ऑफ इंडिया के भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी श्रंखला में निर्धारित पे-इन-स्लिप या चेक के जरिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in की मदद से ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं.
आपके शहर से (भोपाल)

घर में घुसकर गंदी हरकत करता है यह सिरफिरा, डरे-सहमे लोग पूरी रात मोहल्ले में लगाते हैं गश्त

MP News: जब सीएम के मंच पर एक शख्स ने फेंका बच्चा, शिवराज रह गए हक्का-बक्का, देखिए Video

कर्नाटक में ऐसी हार की उम्मीद नहीं थी, विजयवर्गीय बोले- एमपी में कमीशनखोरी नहीं, इसलिए यहां नहीं हारेगी बीजेपी

Gwalior: MP में विश्वविद्यालयों के शिक्षक कर्मचारियों का आज से आंदोलन,9 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

MP Board 5th, 8th Result 2023: आज जारी होगा MP Board 5वीं और 8वीं का Result | Top News | Latest News

MP Board 5th 8th Result: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट, सेकंडों में करें चेक

Janjgir Champa : शराब पीने के बाद तीन लोगों की गई जान, शराब में जहर मिले होने की जताई आशंका | Top

Bhopal : HUT के संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी मामले में बड़ा खुलासा, 16 में से 8 सदस्यों ने बदला धर्म

MP Board 5th, 8th Result 2023 Live: कुछ ही मिनटों का इंतजार, जारी होने जा रहे 5वीं 8वीं के रिजल्ट

IIT Placement: IIT के इस कोर्स से कर लिए पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी सेट, मिलता है करोड़ों का पैकेज

सत्ता में वापसी के लिए बजरंगबली की शरण में शिव, MP के सीएम ने लगाई विधानसभा चुनाव में जीत की अर्जी
कुर्बानी के लिए जमा करवानी होंगे 16,344 रुपए
सभी हज जाने वाले व्यक्तियों को अपने इम्बार्केशन प्वाइंट के मुताबिक, कुल हज फीस सबमिट करवानी आवश्यक है.अपने फोन नंबर पर प्राप्त हुए बैंक रेफरेंस नंबर को पे-इन-स्लिप में दर्ज कराना भी अनिवार्य है. साथ ही जिन लोगों ने आईडीबीआई के जरिए कुर्बानी का चयन किया है उन यात्रियों को प्रति हज यात्री राशि 16,344 रुपए देने होंगे. बाकी सभी डॉक्यूमेंट्स और बिल ऑफिस मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी हज हाउस, ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन के पीछे, एयरपोर्ट रोड पर जमा करवा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Latest hindi news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 12:27 IST









