
रिपोर्ट: रहमान
बस्ती. उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आप भौकाली नहीं हैं तो कुछ नहीं है भौकाल तो आप के रगों में दौड़ना चाहिए चाहे कुछ हो न हो, ऐसा ही एक मामला पैकवलिया गांव के तेनुआ गांव का है. जहां के रहने वाले जितेंद्र कुमार कन्नौजिया और अवधेश कुमार कन्नौजिया ने सोशल मीडिया पर तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी थी.
न्यूज 18 ने जब इस खबर को प्रमुखता से दिखाई तो पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और तमंचे पर डिस्को करने वाले दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस के डर से दोनों गांव छोड़ कर फरार हो गए. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अरेस्ट किया. जब पुलिस ने तमंचे के बारे में पूछा तो असलहे की कहानी सुन कर पुलिस सन्न रह गई. जिस तमंचे के बल पर लोगों के बीच भौकाल बना रहे थे वही नकली निकला.
खोदा पहाड़ निकाला चूहा
तमंचे पर डिस्को गाना तो आप ने सुना होगा लेकिन तमंचे पर नए गाने की खोज करने वाले जीतू कन्नूजिया को जब पुलिस ने अरेस्ट किया तो सारी हेकड़ी निकल गई. पुलिस को जांच में पता चला की खोदा पहाड़ निकाला चूहा, तमंचा लहरा कर भोजपुरी गाना ‘लागत बा तोहार किस्मत में फांसी लिखल बा”हमरे किस्मत में ये सोना बदमाशी लिखल बा’ गाना गया था. वो तमंचा ही नकली निकला. पिस्टल की शेप में लाइटर निकला जो हूबहु पिस्टल की तरह से दिख रहा था. कोई भी देख कर असली और नकली का फर्क नहीं कर सकता था.
पुलिस ने धारा 151 में किया चालान
नकली पिस्टल लेकर सोशल मीडिया पर भौकाल बनाकर सनसनी फैलाने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. दोनों को धारा 151 में चालान किया गया. फर्जी भौकाल पुलिस ने निकाल दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Basti news, Basti Police, Social media, Up crime news, UP police, Viral video, Yogi government
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 12:19 IST









