HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट की अपडेट करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है. 10वीं के रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के आंकड़ों के मुताबिक 2,96,329 स्टूडेंट्स के एचबीएसई 10वीं परिणाम 2023 घोषित किए जाएंगे. छात्रों को एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 चेक करने के लिए रिजल्ट लिंक पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 कैसे चेक करें
एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in 2023 पर जाएं.
‘HBSE 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2023’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
हरियाणा बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
डिटेल दर्ज करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
एचबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखेंगे.
हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करें.

नंबरों से संतुष्ट नहीं तो क्या करें
हरियाणा बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा के बाद, जो छात्र नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे जून 2023 में अपनी आंसर शीट्स की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.

2 पेपर में फेल वालों के लिए क्या ऑप्शन है
वे छात्र जो एचबीएसई परीक्षा 2023 में एक या दो विषयों में असफल होंगे, वे एचबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

हरियाणा बोर्ड 10वीं का पिछले साल का रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट टॉपर्स की सूची रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी. पिछले साल 10वीं में लड़के 70.50% और लड़कियां  76.26% पास हुईं थी.

स्टूडेंट्स पूछ रहे हैं, “HBSE 10th Class Ka Result Kab Aaega”
एचबीएसई कक्षा 10 के परिणाम की तारीख और समय की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बीएसईएच बोर्ड द्वारा जल्द ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-
HBSE Board 10th, 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट पर लाइव अपडेट यहां पढ़ें

HBSE 10th 12th Result 2023: कैसे और कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट? नोट करें काम की खबर

Tags: Board result, Haryana board result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें