15 मई 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा, सिंह और कन्या राशि वाले सेहत का रखें ख्याल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 15 May 2023)

आज का दिन भाग्य वृद्धि का दिन है. विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से भी आज स्वस्थ रहेंगे. प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंदप्रद रहेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा. आकस्मिक धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं. विदेश जाने के प्रयास और धार्मिक कामों में सफलता मिलेगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 15 May 2023)

आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. बीमारी के कारण मेडिसिन पर खर्च करना पड़ सकता है. क्रोध और वाणी को वश में रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है. आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे. अनैतिक कामों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें. इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन को राहत देगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 15 May 2023)

आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. खासकर बाहर खाना-पीना टालें. आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे, वाणी पर संयम रखें. परिजनों के उग्र बर्ताव के कारण मन को दु:ख पहुंच सकता है. बहुत अधिक धन खर्च होगा. पानी से बचें और नियम विरुद्ध काम में भाग ना लें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें