केरल में बिहारी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 8 संदिग्ध आरोपी गिरफ़्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मालप्पुरम. केरल पुलिस ने चोरी के संदेह में बिहार के 36 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि कोंडोट्टी के समीप एक मकान के ‘सनशेड’ (छतरी) से गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने राजेश मांझी (36) को पीट-पीटकर मार डाला था.  पुलिस ने कहा, ‘स्थानीय लोगों का दावा है कि शनिवार को रात करीब साढ़े बारह बजे वह एक मकान के सनशेड से गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया एवं बुरी तरह पीटा.’ पुलिस ने उसकी हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

मालप्पुरम के पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडिया से कहा कि राजेश पर हमले का सबूत है. उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने सीसीटीवी दृश्यों को मिटाने की चेष्टा की. हम सबकुछ बरामद कर रहे हैं. फिलहाल सबूतों को नष्ट करने की कोशिश करने को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, राजेश चोरी करने के इरादे से उस इलाके में मौजूद था.

ये भी पढ़ें- कांप उठेंगे दुश्मन! नौसेना ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, समुद्र में मिलेगी बड़ी ताकत

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के सिलसिले में भादंसं (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी जांच के लिए विशेष जांच दल बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि बिहार के इस व्यक्ति (राजेश) को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया. उसने कहा कि आरोपियों ने प्लास्टिक के पाइप एवं डंडों से उसे पीटा था.

Tags: Bihari Boy, Crime News, Kerala News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें