
मुंबईः उन जाने-माने लोगों के बारे में जानना बेहद रोचक और शानदार होता है जो अपने लिए खुद अपनी राह बनाते हैं और अपनी मंजिल भी पाते हैं. ऐसे लोग अपनी मेहनत, लगन और जुनून के बल पर अपना मार्ग चुनते हैं ये युवा औरों के लिए भी मिसाल बनते हैं. ऐसे ही प्रतिभाशाली युवा है ओम प्रकाश साल्वी जिन्होंने मॉडलिंग के साथ एक बेहतर इंफ्लुएंसर बनकर डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये प्रसिद्धि पायी है. इस युवा इंफ्लुएंसर ने कड़ी मेहनत, लगन और अपने जुनून से एक नई राह का चयन कर कामयाबी हासिल की.
यह जानना काफी रोचक है कि भीलवाड़ा में जन्मे और अब जयपुर राजस्थान में रहने वाले युवा ने से सबसे अच्छे कन्टेन्ट बनाकर लोगों को प्रभावित किया. इंडस्ट्री में ओम प्रकाश साल्वी में बेहद कम उम्र में अपनी राह का चुनाव कर अपनी अलग पहचान बना ली है. उनके बेहद अलग और प्रभावी कन्टेन्ट लोगों को प्रेरित करते हैं. उनके कन्टेन्ट भी बेहद अलग, रोचक और शानदार है.
उन्होंने वर्कआउट, तकनीक, फैशन, यात्रा और जीवन शैली जैसे अपने शौक और रुचियों को कंटेंट में बदल दिया, जिससे धीरे-धीरे उनके दर्शक बढ़े और वे बेहद कम उम्र में बेहतरीन क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर्स के रूप में उभर कर आ गए. एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर के रूप में, वह कई देशों में रहे हैं. हाल ही में उन्होंने फुकेत, थाईलैंड की यात्रा की.
इसके अलावा एक फैशन इन्फ्लुएंसर के रूप में वह प्रभावशाली फैशन क्रिएटर है, जो कई फैशन और स्टाइलिंग वीडियो बनाता है. वह पहले से ही कयाक, मिंत्रा, अमेज़ॅन, हीरो मोटोकॉर्प, फायर-बोल्ट, टेक्नो, रॉयल स्टैग, सैमसंग, माईप्रोटीन, रीयलमे, कोड, जिलेट, एचआरएक्स, बी 612, वाह स्किन साइंस जैसे दुनिया भर के 175+ ब्रांडों के साथ काम कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 08:40 IST








