‘मांझी: द माउंटेन मैन’ के राइटर वरदराज स्वामी का नया धमाका, फिल्म ‘रोमांटिक टुकड़े’ से बिखेरेंगे 90s का जादू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. फिल्म ‘रोमांटिक टुकड़े (Romanticc Tukde)’ में पंकज बेरी, निकुंज मलिक, अमिया अमित कश्यप, विवेकानंद झा, भक्ति पुंजानी, ब्रजेश झा और धामा वर्मा जैसे अभिमेता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन वरदराज स्वामी ने किया है, जो फिल्म ‘मांझी: द माउंटेन मैन’ के राइटर थे. फिल्म का निर्माण विजय बंसल और प्रिया बंसल ने‌ किया है.

फिल्म का लेखन शहजाद अहमद ने किया है तो वहीं फिल्म का संगीत तुतुल भट्टाचार्य ने दिया है और फिल्म‌ के उम्दा गानों को पीयूष मिश्रा और केतन मेहता ने लिखा है. फिल्म के सह-निर्माता आसिफ खान और वेदर फिल्म्स हैं. फिल्म ‘रोमांटिक टुकड़े’ के बारे में निर्देशक वरदराज स्वामी कहते हैं, ‘रोमांटिक टुकड़े बिल्कुल अनसुनी कहानी है. मैं हर समय कुछ नया करता हूं. कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं. मैं ये मान कर चलता हूं कि मेरी फिल्में दर्शकों को मनोरंजन के साथ नई सोच दे, नई दिशा दे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस फिल्म को मैंने सिनेमा की नई धारा में कहने की कोशिश की है. रोमांटिक टुकड़े आर्ट सिनेमा और कमर्शियल सिनेमा से आगे की सोच है. ये फिल्म दर्शकों को शुरू से ही अपने में समेट लेती है. दर्शक इस फिल्म की दुनियां में बहुत सहजता से खो जाते हैं. काफी समय बाद एक अच्छी कहानी हाथ लगी तो स्वयं को रोक नहीं पाया जो कि अब फिल्म के रूप में रोमांटिक टुकड़े के नाम से आपके सामने है’.

बिहार के बेगुसराय और मुंबई में हुई शूटिंग
‘रोमांटिक टुकड़े’ की शूटिंग बिहार के बेगुसराय जिले और मुंबई के विभिन्न इलाकों में की गई है. इस फिल्म के लेखक शहजाद अहमद फिल्म के स्क्रीनप्ले के बारे में कहते हैं, ‘कहने के लिए तो हर फिल्म के स्क्रीनप्ले में लोग कुछ न कुछ थियोरिटिकली बातें करते हैं. सच पूछिए तो स्क्रीनप्ले की किसी भी थ्योरी को स्क्रीनप्ले के लिटरेचर के साथ उतारना आसान काम नहीं है’.

90 के दशक के फिल्मों से कराएगी रूबरू
सह निर्माता आसिफ खान फिल्म के बारे में कहते हैं, ‘ये फिल्म नब्बे के दशक की म्यूजिकल फिल्मों की याद ताजा करवाती है और दर्शकों को नब्बे के दशक के फिल्मों से रूबरू कराती है. ये फिल्म भारतीय सिनेमा का एक दस्तावेज है. वरदराज स्वामी और शहजाद अहमद सिनेमा को लेकर बहुत समर्पित हैं. वो फिल्म मेकिंग और लेखन की बहुत अच्छी समझ रखते हैं’.

जल्द सिनेमाघरों में देगी दस्तक
गौरतलब है कि ‘रोमांटिक टुकड़े’ सिनेमा के सुनहरे दौर यानी नब्बे के दशक के सिनेमा को बड़ी ही खूबसूरती के साथ पेश करती है, जिसे देखने के बाद दर्शक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह पाएंगे. एक‌ अनूठे विषय पर बनी फिल्म ‘रोमांटिक टुकड़े’ जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी और जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया जाएगा.

Tags: Bollywood film

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें