
हाइलाइट्स
IRCTC ने बहुत कम कीमत में कश्मीर के लिए टूर पैकेज तैयार किया है.
कश्मीर टूर पैकेज खास तौर पर दिल्ली वालों के लिए डिजाइन किया गया है.
IRCTC का यह पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है.
नई दिल्ली. अगर आप दिल्ली भी भीषण गर्मी से परेशान हो गए हैं तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इन दिनों ज्यादातर लोगों का मन करता है कि वे पहाड़ों की ठंडी वादियों की सैर करें. इसी को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने बहुत कम कीमत में कश्मीर के लिए टूर पैकेज तैयार किया है. इस पैकेज में आपको एयर टिकट के साथ सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी.
बता दें कि कश्मीर में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जो गर्मी से सुकून देने के साथ ही घूमने फिरने के लिए भी अच्छी मानी जाती है. इसी के चलते गर्मियों के मौसम में हर साल हजारों लोग कश्मीर के टूर पर जाते हैं. आइए जानते हैं आपको इस टूर पैकेज में क्या क्या मिलने वाला है और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.
ये भी पढ़ें- Tata Neu Infinity HDFC Bank Credit Card: स्कैन एंड पे पर पाएं 1.5% कैशबैक, जानें कार्ड के और फीचर्सदिल्ली एयरपोर्ट से शुरू होगा सफर
IRCTC के इस कश्मीर टूर पैकेज के तहत सफर दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू होगा और वापस आकर यहीं खत्म होगा. बता दें कि यह पैकेज खास तौर पर दिल्ली वालों के लिए डिजाइन किया है. इसमें पहले दिन आपको दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीनगर ले जाया जाएगा. दोपहर में श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सीधे होटल ले जाएंगे. फिर शाम के समय मुगल गार्डन की सैर कराई जाएगी. दूसरे दिन आपको श्रीनगर से सोनमर्ग की तरफ ले जाएंगे. सोनमर्ग को सोने के घास का मैदान कहा जाता है जहां आपको सिंधु नदी के सुंदर नज़ारे देखने को मिलेंगे.
गुलमर्ग और पहलगाम की कराई जाएगी सैर
इस पैकेज के तहत तीसरे दिन सैलानियों को गुलमर्ग और चौथे दिन पहलगाम की सैर कराई जाएगी. बता दें कि गुलमर्ग गोंडोला के लिए काफी फेमस है. यह दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है. पहलगाम के रास्ते में आपको वे केसर के खेत और अवंतीपुरा खंडहर देखने को मिलेंगे. यहां कई सारी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है. यहां पर सैलानी बेताब घाटी और अरु घाटी की सैर पर भी जा सकते हैं. पांचवे दिन आपको वापस श्रीनगर ले जाया जाएगा. जहां आपको शंकराचार्य मंदिर और डल झील के किनारे हजरतबल तीर्थ स्थानों की सैर कराई जाएगी. यहां आप डल झील के किनारे हाउस बोट की सैर कर पाएंगे.
कितना होगा कुल खर्च
आपको बता दें कि IRCTC का यह पैकेज कुल पांच रातों और छह दिन का है. इस पैकेज के तहत यात्रा करने के लिए आपको 31010 रुपये का किराया देना होगा. बता दें कि इसमें दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस यहां पहुंचने तक का पूरा किराया और बाकी ख़र्च भी शामिल हैं. जिसमें आने जाने का एयर टिकट और वहां पर घूमने फिरने और रहने का भी पूरा खर्च जोड़ा गया है. टूर के छठे और आखिरी दिन आप श्रीनगर से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news, Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 20:34 IST








