
अभिनव कुमार/ दरभंगा. कैंसर जिसका नाम सुन ही डर लगता है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसका समय पर पता चल जाने से इलाज संभव है. अगर नहीं तो बचना नामुकिन है. आज आपको इस रोग के बारे में सारी जानकारी देंगे. कैंसर का मेजर ट्रीटमेंट तीन प्रकार से कियाजाताहै. आज हम आपको इस खबर में उसके सभी और पूरी जानकारी देंगे. उससे पहले बताते चलें कि अगर शुरुआती दौर में पता चल जाता है कि किसी व्यक्ति कोकैंसर है, तो उसको ठीक होने की 100 फ़ीसदी चांस है. ऐसा डॉक्टरों की टीम का मानना है. आइए जानते हैं विशेज्ञक डॉक्टरों ने क्या कहा.
कैंसर ट्रीटमेंट तीन मेजर पद्धति से किया जाता है
कैंसर पर जानकारी देते हुए पारस हॉस्पिटल के कैंसर विभाग के एचओडी डॉ.अभिषेक आनंद बताते हैं कि अगर हम लोग कैंसर ट्रीटमेंट की बात करें, तो इसे तीन मेजर पद्धति से किया जाता है. सबसे पहला होता है सर्जिकल ऑंकोलॉजी. जिसे कहते हैं शल्य चिकित्सा. जिसमें कि किसी भी व्यक्ति को कहीं ट्यूमर हो कहीं गांठ हो गई हो उसे सर्जरी करके निकाला जाता है. दूसरा होता है रेडिएशन ऑंकोलॉजी. इसमें कुछ ऐसी किरण काउपयोग किया जाता है जो कैंसर सेल्स को पूरी तरह से नष्ट कर देता है. तीसरा होता है मेडिकल ऑंकोलॉजी. इसमें कीमोथेरेपी शामिल है. कुछ जटिल केस में ट्रांसप्लांट करने की आवश्यकता होती है. तो ऐसे में अब दरभंगा में कैंसर पीड़ित मरीजों को अपने इलाज के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरभंगा जिले में ही कैंसर से संबंधित सारी सुविधा वैसे मरीजों को मिलेगी.जिसके लिए मरीज को पहले दिल्ली पुणे या पटना का सफर तय करना पड़ता था.
जिले में दो-दो कैंसर से संबंधित अस्पताल हो गए हैं
कैंसर के इलाज के लिएअब दरभंगा जिले के लोगों को किसी भी तरह के ट्रीटमेंट के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. जिले में दो-दो कैंसर से संबंधित अस्पताल हो गए हैं.इन दोनों में कई विश्वस्तरीय और विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है. पहला स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल जो nh57 पर स्थित है. तो वहीं दूसरा पारस पारस अस्पतालों में भी अब डॉक्टरों की टीम के द्वारा कैंसर के मेजर ट्रीटमेंट किए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:45 IST








