हाइलाइट्स
हिंडर इस बिजनेस से काफी मुनाफा कमा रहे हैं.
गोबर और दूध से अपना बिजनेस खड़ा किया.
आज है 10 लाख रुपये महीना कमाई.
Successful Business Story: अगर बिजनेस करने की चाहत और लगन हो तो कोई भी बिजनेस छोटा नहीं होता. एक छोटे से बिजनेस को भी कड़ी मेहनत से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है. आज हम एक ऐसे इंजीनियर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने नौकरी चले जाने पर अपने दिल की सुनी और आज एक बड़ा बिजनेसमैन बन गया. हम बात कर रहे हैं 26 साल के जयगुरु आचार हिंडर की. यदि आपने इनका नाम नहीं सुना है तो कोई बात नहीं, आज के बाद इनका नाम कभी भूलेंगे नहीं.
हिंडर एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे, मगर आज वे बड़े बिजनेसमैन हैं. उन्होंने गाय के गोबर और दूध से अपना बिजनेस खड़ा कर लिया है. दूध और गोबर से तो चलो समझ में आता है कि उन्हें बेचकर पैसा बनाया जा सकता है, मगर इन्होंने तो गायों को नहाए जाने वाले पानी को बेचकर भी पैसा बना लिया.
नौकरी से परेशान होकर स्टार्ट किया बिजनेस
जयगुरु आचार हिंडर दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के मुंडुरु गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पुत्तूर से इंजीनियरिंग में ग्रेजुशन की डिग्री हासिल की. फिर एक प्राइवेट कंपनी में 22,000 रुपये सैलेरी पर काम करने लगे. मगर उन्हें ये काम पसंद नहीं आया. उन्हें रूटीन वर्क से ऊब होने लगी. जॉब में मन नहीं लगने के कारण उन्होंने 2019 में जॉब छोड़ दी.
गाय का गोबर बना कमाई का जरिया
वे खेती को पसंद करते थे, इसलिए अपने पिता के साथ खेती का काम करने लगे. उनके घर पर 10 गाय थी, जिनकी देखरेख वे करते थे. उन्होंने इनकम बढ़ाने के कई रास्ते निकाले. हिंडर ने इंटरनेट पर कई वीडियोज देखने के बाद पटियाला जाने का फैसला किया. जयगुरु ने किसानी करने के साथ ही डेयरी शुरू किया और धीरे- धीरे करके अपनी डेयरी में 130 गायों को पाल लिया. फिर कुछ समय बाद डेयरी को बढ़ाने के लिए उन्होंने 10 एकड़ जमीन भी खरीद ली.
इसके बाद उनके दिमाग में एक आइडिया आया और उन्होंने एक मशीन खरीदी. ये मशीन गोबर को सुखाती है. इससे वे अब हर महीने सूखे गोबर के 100 थैले बेचते हैं और इससे अच्छी खासी कमाई करते हैं. इसके अलावा हिंडर गाय के गोबर का घोल भी बेचते हैं. इसमें गोबर, गाय मूत्र और गायों को नहलाने पर मिला बेकार पानी शामिल होता है. इस घोल को टेंकरों के जरिए सप्लाई किया जाता है.
इतनी है कमाई
हिंडर रोजाना 750 लीटर दूध और हर महीने 30-40 लीटर घी बेचते हैं. 10 एकड़ में फैले उनके फार्महाउस में वे ये कारोबार करते हैं. इससे उन्हें हर महीने 10 लाख रुपये की कमाई होती है. और अब वे अब दूध से बनने वाले प्रोडेक्ट बनाने वाली यूनिट लगाने की तैयारी कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Becoming a successful entrepreneur, Business ideas, Success Story, Successful business leaders
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:56 IST








