हमारी भावनाओं पर चोट मत करो, MS Dhoni से चेन्नई के पूर्व साथी की अपील, माही ने आखिर ऐसा क्या कर दिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह सीजन आखिरी होगा या इसके बाद भी इस टूर्नामेंट में वो खेलते नजर आएंगे यह सवाल हर किसी के मन में है. अब तक इस आईपीएल में जैसा खेल इस धुरंधर ने दिखाया है उसको देखने के बाद हर किसी की चाहत यही है कि वो ऐसे ही खेलते रहे. पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी से गुजारिश की है कि वो अपने फैंस का दिल ना तोड़े.

Star Sports के शो पर हरभजन सिंह ने कहा, एमएस धोनी ने वक्त को रोक दिया है. वो आज भी वही पुराने धोनी नजर आते हैं. बड़े बड़े शॉट्स लगा रहे हैं, तेजी से भागकर 1 रन लेते दिख रहे हैं. हालांकि वो उस तेजी से भागते नहीं दिखे जैसा भागा करते थे लेकिन फिर भी वो छक्के उसी आसानी से लगा रहे हैं. आज भी वो बल्ले से बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं. हमारी भावनाओं को समझिए, इस पर चोट ना पहुंचाएं, एमएस धोनी. आपको खेलना जारी रखना चाहिए.

इस सीजन आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी कम से कम ओवर खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं लेकिन बल्लेबाजी धमाकेदार की है. 12 मुकाबलों में से 6 में नाबाद लौटे हैं और कुल 96 रन बनाए हैं. धोनी ने जो 96 रन बनाए हैं उसमें से 60 रन छक्के से बनाए हैं यानी 10 छक्के जमाए हैं. वहीं 12 रन चौके से आए हैं मतलब 3 चौके लगाए हैं.

मिताली राज ने कहा, जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर होता है तो उनको लेकर काफी सारे बातें की जाती है. एमएस धोनी ने इन सभी बातों पर बहुत ही शानदार तरीके से विराम लगाया है और इस सीजन में अपनी टीम को आहिस्ता-आहिस्ता आगे की तरफ ले गए हैं. चेन्नई टॉप दो टीमों की रेस में बनी रहे इस बात को उन्होंने सुनिश्चित किया है. यह सिर्फ उनकी कप्तानी की बात नहीं है बल्कि मैदान पर जो रणनीति बनाते हैं, उसकी वजह से चेन्नई ने अच्छा किया है.

Tags: IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें