
शक्ति सिंह/ कोटा. आज के समय में जिस प्रकार धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है. ऑनलाइन फ्रॉड के भी अनगिनत केस सामने आ रहे हैं. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के ओटीपी आने से बैंक अकाउंट से पूरे पैसे हैकर ऑनलाइन खाली कर लेते हैं. आज के समय अलग-अलग तरीके ऑनलाइन फ्रॉड करने वाली गैंग अधिक सक्रिय हैं. व्हाट्सएप पर जान पहचान रिश्तेदार की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला हो या फिर मोबाइल को हैक करना मेल, हैक करना इन सभी कामों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फ्रॉड होता है.
अब तक करोड़ों रुपए की करवा चुकी रिकवरी
इन सभी साइबर व ऑनलाइन फ्रॉड केस से निपटने व ठगी का शिकार हो चुके लोगों की मदद कर रही है कोटा की एक लड़की. कोटा की रिद्धि सौरल ने एक ऐसी वेबसाइट बनाई है, जिसके जरिए वे साइबर ठगों का पता लगाती हैं और ठगी की राशि को फ्रीज करा कर वापस दिलाने में मदद करती हैं इंजीनियरिंग कर आईटी से एमबीए और साइबर लॉ की पढ़ाई करने वाली रिद्धि कई मल्टीनेशनल कंपनी ओप्पो, एयरटेल, बीबा, हिमालया जैसी कंपनी में जॉब कर चुकी हैं. अब उन्होंने खुद की कंपनी (ASD Cybersecurity& Consultant) शुरू की है. यह कंपनी लोगों के साथ होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड केसों को काफी हद तक रोकने में मदद करती है. इता ही नहीं रिद्धि सैकड़ों लोगों के पैसों की रिकवरी भी अब तक करवा चुकी हैं.
रिद्धि ने बताया कि उनकी वेबसाइट http://ngcop.org के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड केस को रोका जा सकता है. ठगों को ट्रैक किया जा सकता है. इस वेबसाइट की मदद से पुलिस क्रिमिनल को आसानी से पकड़ सकती है. वहीं कस्टमर को भी रिकवरी मिल जाती है. रिद्धि ने मुंबई क्राइम ब्रांच, एटीएस, कोटा पुलिस, इंडियन रेलवे और बैंक सहित अन्य सरकारी संस्थानों में भी आॅनलाइन फ्रॉड को लेकर कर्मचारियों व अधिकारियों को ट्रेनिंग दे चुकी हैं. वहीं रिद्धि अब तक 400 से 500 लोगो के बैंकों में पैसों रिकवरी करवा चुकी हैं, जो करोड़ों में है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 16:48 IST









