RCB vs RR Live Score: राजस्थान और बैंगलोर में भिड़ंत, प्लेऑफ के लिए छिड़ेगी जंग, कुछ देर में होगा टॉस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं तो कुछ अभी जद्दोजहत कर रही हैं. आज के मैच में आरसीबी और राजस्थान की टीमें प्लेऑफ के लिए जंग लड़ने के लिए आमने-सामने आ चुकी हैं. दोनों टीमों के लिए हर मुकाबला अहम हो चुका है. आरसीबी को अभी 3 मैच खेलने हैं और यदि एक भी मुकाबला हाथ से निकलता है तो प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे. वहीं, राजस्थान के पास 2 मैच हैं और प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए टीम को दोनों मुकाबलों के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

आरसीबी के पिछले मैच की बात करें तो टीम को मुंबई से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. वहीं, दूसरी तरफ संजू सैमसन एंड कंपनी ने पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल की पहाड़नुमा पारी की बदौलत केकेआर को धूल चटाई थी. आरसीबी को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए यशस्वी जायसवाल के रूप में खड़ी दीवार को तोड़ना होगा.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें