MP Board Exam Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में अब नहीं होगी देरी, पूरा हो गया है जरूरी काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. MP Board Exam Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर की जाएगी. खास बात यह है कि अब एमपी बोर्ड रिजल्ट में बिल्कुल भी देरी नहीं होगी. जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया जाएगा. बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को जांचने का काम पूरा हो चुका है. अब रिजल्ट को एपमी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है.

बता दें कि इसी हफ्ते में किसी भी दिन एमपी बोर्ड रिजल्ट की डेट जारी कर सकता है. इसके बाद 20 से 25 मई के बीच किसी भी दिन 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. खास बात यह है कि बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को चेक करने का काम पूरा कर लिया गया है. आमतौर पर एमपी बोर्ड का रिजल्ट परीक्षा पूरा होने के 60 दिन के अंदर ही घोषित कर दिया जाता है. अब अधिकतर बच्चे अगली क्लास और आने वाली पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं. ऐसे में जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा. बता दें कि 10वीं,12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चली थीं.

7 दिन में आ चुकी हैं 4621 कॉल
रिजल्ट संबंधी जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर 6 से 12 मई के बीच 4,621 लोगों ने फोन किया, जिसमें से 4,049 लोगों ने पूछा – 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? छात्रों ने सबसे अधिक 1181 फोन कॉल 12 मई को सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद किए. बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं में 18 लाख 22 हजार स्टूडेंट्स शामिल थे. इसमें 10वीं के 9 लाख 65 हजार और 12वीं के 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट हैं.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें-
CBSE Board Result: 75% रिजल्ट लाकर भी स्टूडेंट कर रहे आत्महत्या, क्या है वजह?
CISCE Result 2023: 5 स्टेप में चेक करें CISCE 10वीं 12वीं का रिजल्ट, ये है डिटेल

Tags: Board result, Mp board 10th result, Mp board results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें