
नई दिल्ली. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 40 हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद किया है, जो कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और पाकिस्तान ISI से जुड़े हुए हैं. न्यूज18 इंडिया से बात करते हुए NCB के DDG ऑपरेशन संजय सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत बरामद करीब 40 हजार करोड़ की ड्रग्स के तार पाकिस्तान ISI, अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े पाए गए हैं. बता दें कि कराची में बैठा पाकिस्तान ISI का सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया और करीबी हाजी सलीम है. बरामद ड्रग्स के पैकेट जो पाकिस्तान में पैकिंग हुए उसमे हाजी दाऊद एंड &sons लिखा है.
हाजी सलीम दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान ISI के बीच की अहम कड़ी है. संजय सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने ड्रग्स का ये मसला उठाया था. हाजी सलीम ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) से ड्रग्स सिंडिकेट को ऑपरेट करता है. हाजी सलीम कराची से ऑपरेशन देखता है, जो बेहद तेज दिमाग का माना जाता है. एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक हाजी सलीम के बॉडीगार्ड्स कराची में एके-47 और अन्य घातक हथियार से लैस रहते हैं.
इंटरनेशनल सूत्रों के मुताबिक हाजी सलीम कई बार कराची में स्थित किल्फ्टन रोड दाउद के ठिकाने पर ड्रग्स कारोबार की मीटिंग करने आता-जाता रहा है. सलीम अपने साथ कुछ सैटेलाइट फ़ोन भी रखता है, जिसके जरिए वो पाकिस्तान से लेकर मालदीव के समुद्री इलाकों तक अपना ऑपरेशन ऑपरेट करता है.
सलीम बलोच हेरोइन में डील करता है और अपने सप्लायर्स से ड्रग्स के बदले आने वाला पैसा हवाला के जरिए लेता है. सलीम बलोच ख़ास क़िस्म के कोड वर्ड का इस्तेमाल करता है ताकि उसका नाम सीधे तौर पर किसी एजेसी के रडार पर न आए. हाजी सलीम हेरोइन ,मैथ फेटामाईंन और हशीश के कारोबार से जुड़ा है. अफगानिस्तान में बनने वाली हेरोइन दूसरी ड्रग्द ईरान के रास्ते पाकिस्तान आ रही है. बता दें कि भारतीय नौसने की खुफिया इकाई और एनसीबी ने एक संयुक्त अभियान में अरब सागर में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स क्नसाइनमेंट पकड़ा है.
नौसेना और एनसीबी ने अरबी समुद्र में 2600 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है. बरामद किये गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कीमत तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जब्त की गई ड्रग्स ईरान से आ रही थी. जिसे गुजरात में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ही इस ड्रग्स को जब्त कर लिया गया. 2600 किलो ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी को कोची के बंदरगाह ने जाया गया, जहां एनसीबी और नौसेना मामले में आगे की जांच शुरू करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dawood ibrahim, NCB
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 13:28 IST









