कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: सोराब सीट पर पूर्व सीएम के बेटों में मुकाबला, छोटे ने बड़े भाई को हराया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवमोगा. कर्नाटक के सोराब विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा के दो बेटों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें उनके छोटे बेटे एवं कांग्रेस उम्मीदवार एस. मधु बंगारप्पा ने शनिवार को अपने बड़े भाई एवं भाजपा उम्मीदवार एस. कुमार बंगारप्पा को 44,262 मतों के अंतर से हरा दिया. कुमार ( कांग्रेस) और मधु (बीजेपी) ने 2004 के चुनावों में पहली बार एक दूसरे के सामने मैदान में उतरे थे. इस चुनाव में भी कुमार ने 12,000 वोट से अपने बड़े भाई को हराकर जीत हासिल की थी.

2023 विधानसभा चुनाव में मधु बंगारप्पा को 98,912 मत मिले, जबकि उनके भाई एवं भाजपा के निवर्तमान विधायक एस. कुमार बंगारप्पा को 54,650 मत हासिल हुए. जद (एस) के उम्मीदवार बी. चंद्रे गौड़ा 6,477 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुमार बंगारप्पा ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 13,286 मतों के अंतर से सीट जीती थी. उन्होंने मधु बंगारप्पा को हराया था, जिन्होंने जद (एस) के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेसमय’ कर्नाटक: कांग्रेस के नाम यहां कई रिकॉर्ड, 1994 के बाद बस इसे ही मिला बहुमत

सोराब सीट पर बंगारप्पा परिवार का दबदबा उसी समय से चला आ रहा है जब एस बंगारप्पा मुख्यमंत्री हुआ करते थे. कहा जाता है कि सीट पर उनको प्रचार करने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी और वे चुनाव जीत जाते थे. अब पिता से मिले राजनीतिक विरासत को उनके बेटे आगे बढ़ रहे हैं. फर्क बस इतना है कि दोनों भाई अलग-अलग पार्टी से ताल्लुक रखते हैं.

Tags: Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Election Result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें