परिवार ने किया विरोध, फिर भी नहीं छोड़ा सपनों का पीछा, आज फैंस के दिलों पर राज करते हैं राज पंजाबी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है. हर इंसान सोशियल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफोर्म से जुड़ा हुआ है, चाहे वह, फेसबुक (Facebook) हो, ट्विटर (Twitter ) हो, लिंक्डइन हो, यूट्यूब (YouTube) हो या फिर इंस्टाग्राम (Instagram) हो. लेकिन, भारत में इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफोर्म में से सबसे ज्यादा प्रचलित है इंस्टाग्राम. इंस्टाग्राम से देश के काफी लोग जुड़े हुए है. इसलिए देश की तमाम सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी लोगों तक पहुंचने के लिए इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे है.

इंस्टाग्राम पर लोग अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फॉलो करते है. इन्ही में से एक है राजेश छाबड़िया, जिन्हे राज पंजाबी के नाम से जाना जाता है. और इंस्टाग्राम पर ‘बियर्ड मेन’ (Beard Man) के नाम से लोकप्रिय है. राज पंजाबी (Raj Panjabi) के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी अधिक फैन फॉलोइंग है. बता दें कि फैशन, मॉडलिंग और ब्रांड प्रचार की दुनिया में राज पंजाबी एक उभरता सितारा हैं. वडोदरा में मध्यमवर्गीय सिंधी परिवार में जन्मे और पले-बढ़े राज को हमेशा से एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था.

हालांकि, फिर भी राज ने कभी भी अपने सपनों को नहीं छोड़ा और पूरे जुनून के साथ उनका पीछा करते हुए वे अंततः भारत में सोशियल मीडिया पर सबसे अधिक पॉप्युलर इन्फ्लुएंसर में से एक बन गए. इंस्टाग्राम पर टीवी एक्टर्स को शूट, मॉडलिंग और ब्रांड प्रमोशन करते देख राज पंजाबी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना शरू किया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और देखते ही देखते बड़े पैमाने पर उनके फॉलोअर्स बढ़ते गए.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें