WhatsApp का चैनल फीचर टेलीग्राम की कर देगा छुट्टी, जानें ये कैसे करेगा काम?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वॉट्सऐप के अपडेट्स पर नज़र रखने वाली एक वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप ने गूगल प्ले स्टोर पर Android 2.23.10.14 नया वॉट्सऐप बीटा एप्लिकेशन जारी किया है. इस बीटा वर्जन में वॉट्सऐप चैनल पर काम किया जा रहा है. (Image: News18)

वॉट्सऐप का चैनल फीचर ऐप में मौजूदा स्टेटस की जगह आएगा जिसका नाम बदलकर "अपडेट" कर दिया जाएगा. इसमें यूज़र्स को स्टेटस और चैनल दोनों फीचर्स देखने को मिलेंगे. चैनलों को जॉइन करने पर यूज़र्स को उनमें आने वाले जरूरी अपडेट मिलेंगे. (Image: News18) वॉट्सऐप चैनल को यूज़र्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. जब आप किसी चैनल को जॉइन करेंगे तो उसके बाकी फॉलोवर्स आपका नाम, फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो या अबाउट सेक्शन को नहीं देख पाएंगे. (Image: News18) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप चैनल यूज़र्स के लिए बाकी यूज़र्स से जुड़ने और जानकारी साझा करने के लिए एक नया निजी स्थान है. इसमें यूज़र्स की संख्या की कोई लिमिट नहीं होगी. चैनल के जरिए आप ऐसे अपडेट शेयर कर सकते हैं जो एक खास ऑडियंस के लिए मायने रखते हैं. (Image: News18) चैनल फीचर के आने के बाद आप न्यूज़, ईवेंट आदि की जानकारी हजारों लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे. अभी इस पर काम चल रहा है. यह फीचर अभी बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही सभी फीचर्स को भी इसका एक्सेस मिल सकेगा. (Image: UnSplash)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें