नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों के 300 एमबीबीएस स्टूडेंट्स पांच साल की पढ़ाई के बाद अब सड़क पर हैं. इन एमबीबीएस स्टूडेंट्स
की डिग्री को मान्यता नहीं मिल सकी है. ऐसे में वे न तो नीट पीजी एग्जाम दे सकते हैं और न ही किसी मरीज का इलाज कर सकते हैं. अब इनका भविष्य दांव पर लग गया है. ये स्टूडेंट्स अब महानिदेशालय के चक्कर काट रहे हैं.
यह मामला राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड सुपर स्पेशियलिटी आजमगढ़्र, शेख उलहिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज सहारनपुर व रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा का है. इन मेडिकल कॉलेजों में 2017 के बैच में 100-100 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था. छात्रों इसके बाद चार साल पढ़ाई और एक साल की इंटर्नशिप भी कर ली. लेकिन डिग्री की बात आई तो पता चला कि 2017 के बैच के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने सशर्त मान्यता दी थी. इन कॉलेजों ने शर्तें पूरी नहीं की तो इन्हें नियमित मान्यता नहीं दी गई. जिसके चलते इनका यूपी मेडिकल फैकल्टी में रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता है.
2018 बैच के स्टूडेंट्स पर भी संकट
आपके शहर से (लखनऊ)

UP Nikay Chunav Winner List: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने किया सबका सूपड़ा साफ, देखें विजेताओं की लिस्ट

CBSE board Result 2023: मजदूर की बेटी ने सीबीएसई 12वीं में किया कमाल, 94% लाकर रोशन किया नाम

UP Nikay Chunav 2023 Result Live: यूपी निकाय चुनाव में शानदार जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- योगी जी के नेतृत्व में हुआ अभूतपूर्व विकास

Mathura Nagar Nigam Chunav 2023 Live: मथुरा में बीजेपी के सिर सजा जीत का सेहरा, भाजपा मेयर प्रत्याशी 1 लाख से ज्यादा मतों से विजयी

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

यूपी के इस शहर में 28 साल से BJP का कब्जा, PM मोदी से भी है कनेक्शन, फिर खिला कमल

Lucknow Nagar Nigam Chunav 2023 Live: लखनऊ में भी BJP का जलवा, सुषमा खरकवाल बनीं मेयर

UP Nikay Chunav Result: बंपर जीत के बाद 4 बजे जश्न मनाएगी BJP, CM योगी भी हो सकते हैं शामिल

UP Nagar Panchayat Adhyaksh Chunav Result LIVE: अध्यक्ष पद पर भी बीजेपी का जलवा, जानें अन्य दलों का हाल

Jhansi Chunav Result: समाजवादी पार्टी का कहां हुआ पूरी तरह सूपड़ा साफ, निकाय चुनावों में ओवरऑल स्कोर 0

UP Nikay Chunav Result: बीजेपी का जलवा, मुस्लिम क्षेत्रों में पिछड़ी सपा, जानें बसपा और कांग्रेस का हाल
इन कॉलेजों में 2018 बैच की भी इंटर्नशिप चल रही है. ये छात्र करीब छह महीने बाद पास होकर निकलेंगे. इनके भी रजिस्ट्रेशन पर संकट है. यदि समय रहते इन पर फैसला नहीं हुआ तो 300 अन्य छात्रों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
समस्या का जल्द होगा समाधान
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक (डीजीएमई), किंजल सिंह ने बताया कि प्रदेश के 300 एमबीबीएस छात्रों के रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्या और मान्यता में कहां चूक हो गई, इसकी पड़ताल कराई जा रही है. किसकी गलती से मान्यता फंसी रही, इस पर भी शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी. उन्होंने बताया कि लीगल एडवाइस लेकर छात्रों की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा.
ये भी पढ़ें
Success Story : कौन है वह खूबसूरत IAS अफसर, जो स्पेशल लोगों को बांट रही है स्कूटी
चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राघव चड्ढा, लंदन से की है पढ़ाई, जानिए पूरी क्वालिफेकशन
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education news, MBBS student, UP news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 21:23 IST








