परिणीति-राघव चड्ढा की हुई सगाई! सेरेमनी में दिल्ली और पंजाब के सीएम पहुंचे, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं स्पॉट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा की सगाई नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में संपन्न हुई. इंडिया गेट के करीब स्थित वैन्यू पर मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है. सगाई समारोह से पहले, दोनों परिवारों ने सुखमनी साहिब पाठ करवाया, उसके बाद 6 बजे सिख रस्म अरदास हुई. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कजिन और फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी सेरेमनी में दिखीं.

परणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई हो गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस के नेता अभिषेक सिंघवी अन्य नेताओं और शख्सियतों के साथ कपूरथला हाउस में दिखे. पंजाब के सीएम अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ दिखे. दोनों को घर के बाहर एक कार में स्पॉट किया गया.

Tags: Parineeti chopra, Raghav Chadha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें