नई दिल्ली. व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में नौकरशाह अहम किरदार निभाते हैं. इसके साथ ही पूर्व नौकरशाह भी राष्ट्री निर्माण में बेहतर तरीके से योगदान दे सकते हैं. इसे लेकर हाल ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने अपने विचार रखे. उन्होंने सेवानिवृत्त नौकरशाहों से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया. संवैधानिक संस्थानों की छवि खराब करने की कोशिश करने वाले झूठे और भारत विरोधी विमर्शों का मुकाबला करने के लिए सेवानिवृत्त नौकरशाहों से अपनी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए कहा.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उनका कहना था, ‘लोकतांत्रिक शासन की अपनी अनूठी चुनौतियां होती हैं. ऐसे में नौकरशाहों को कानून के शासन और संविधान के प्रति अटूट तथा दृढ़ प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना चाहिए. देश के कुछ हिस्सों में सत्तारूढ़ शासन के साथ अधिकारियों का राजनीतिक जुड़ाव संघवाद की प्रतिष्ठा को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है. इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है.’
राष्ट्र निर्माण है अहम भूमिका
उपराष्ट्रपति धनखड़ का आगे कहना था, ‘सेवानिवृत्त नौकरशाह भारत के संवैधानिक संस्थानों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अनुचित रूप से कलंकित और धूमिल करने की कोशिश करने वाले झूठे और राष्ट्र-विरोधी विमर्शों को बेअसर करने के लिए प्रमुख रूप से तैनात हैं. राष्ट्र निर्माण में सेवानिवृत्त नौकरशाहों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. वे प्रतिभा, अनुभव के भंडार हैं और जानते हैं कि देश के लिए सबसे अच्छा क्या है? वे झूठे विमर्श का विश्लेषण करके हमेशा अपने मन की बात कहते हैं. भारत का शासन प्रारूप, पारदर्शिता, जवाबदेही, डिजिटलीकरण, नवाचार और उद्यमशीलता पर केंद्रित है, जिससे दुनिया ईर्ष्या करती है. सफल योजनाओं की वजह से कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण और उत्थान हुआ है.’
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-NCR में बनेंगे तीन और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कल सगाई, दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर होगी सेरेमनी, चेक करें गेस्ट लिस्ट

बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर लगा दी आग! देखें दिल्ली की इस महिला का चौंकाने वाला VIDEO

अरविंद केजरीवाल इन योजनाओं के जरिए फिर से शुरू करेंगे दिल्ली में मुफ्त सेवाओं का दौर!, जानें DTC, मेट्रो और बिजली सब्सिडी के अलावा और क्या हैं

By Polls Result: आजम खान का आखिरी किला भी ध्वस्त, सपा का हिंदुत्व कार्ड फेल, रामपुर में लहराया भगवा

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: हत्यारों की होगी फैशियल मैपिंग, 7 मोबाइल खोलेंगे मर्डर का राज !

Karnataka Election Result 2023: महिलाओं से कांग्रेस के इन पांच बड़े वादों ने कर्नाटक में दिलाई जीत, सिलेंडर से लेकर बस में फ्री सफर शामिल

Karnataka assembly Election Result 2023: कर्नाटक में हार के बाद भी बीजेपी का जलवा बरकरार, वोट प्रतिशत में नहीं हुआ कोई नुकसान

CBSE Result 2023 : 10वीं, 12वीं में हो गए हैं फेल तो घबराएं नहीं, जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा, कर सकते हैं पास

नींद की कुर्बानी आपको बना सकती है हाई बीपी का मरीज, फोन-शराब सहित आज ही अवॉइड कर दें ये आदतें

ऑन ड्यूटी डॉक्टर की मौत से उबाल, कैंडल मार्च निकालकर एम्स के डॉक्टरों ने की ये मांग
बता दें कि कल यानी रविवार, 14 मई को जगदीप धनखड़ सपत्नी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहुंच रहे हैं. वे पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर और शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए ब्रह्मा मंदिर में आम श्रद्धालुओं के दर्शन पर सबुह 8 बजे से 12 बजे तक पाबंदी रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi news, Jagdeep Dhankar
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 21:00 IST








