Karnataka Election 2023: NOTA दबाने वाले वोटरों की संख्या नहीं है कम, ECI का चौकाने वाला खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब-करीब आ चुके हैं, बस अधिकारिक घोषणा होना बाकि रह गया है. चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण जनादेश मिल चुका है. 224 विधानसभा सीट वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 136 सीटों पर जबकि भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर जीत के साथ दूसरी सबसे पार्टी बानी है. वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक कई पार्टियों को नोटा (NOTA) से भी कम वोट मिला है. चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में नोटा के विकल्प को  कुल 0.69 फीसदी वोटरों ने पसंद किया.

दरअसल, कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 2.6 लाख मतदाताओं ने ‘नोटा’ यानी ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ के विकल्प का इस्तेमाल किया.  निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर साढ़े तीन बजे तक उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली. इसके मुताबिक, 10 मई को हुए मतदान में भाग लेने वाले करीब 3.84 करोड़ मतदाताओं में से 2,59,278 (0.7 फीसदी) ने ‘नोटा’ का बटन दबाया है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर ‘नोटा’ विकल्प 2013 में पेश किया गया था.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election Result: ‘क’ से कर्नाटक, कांग्रेस और कानुगोलू- वह शख्स जिसने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की

कर्नाटक चुनाव में कई ऐसी पार्टियां उभरकर आईं हैं जिन्हें नोटा (NOTA) से भी कम वोट मिला है. जिनको नोटा से कम वोट मिला है, वे जद(यू), एनसीपी, सपा, आप, एआईएमआईएम, बसपा, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीआई(एमएल) हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक कई दलों को इससे भी कम वोट मिले. एनसीपी को महज 0.31%, सपा को 0.02%, आम आदमी पार्टी को 0.58%, एआईएमआईएम को 0.02%, बसपा को 0.30%, सीपीआई को 0.02% और सीपीआई(एम) को 0.06% वोटों से ही संतोष करना पड़ा है.

(भाषा से इनपुट)

Tags: Election Commission of India, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Election Result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें