
शैलेन्द्र कौरव, नर्मदापुरम. पिपरिया निवासी कक्षा 10वीं के एक छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि 18 वर्षीय इस युवक ने आत्महत्या क्यों की है. अब लाइव सुसाइड का यह वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस के मुताबिक पिपरिया के जयप्रकाश वार्ड में 18 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार रात 3.30 बजे की बताई जा रही है. वीडियो में युवक आयुष पानी की टंकी की सीढ़ियों पर तेजी से चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. उसके कुछ देर बाद आयुष पानी की टंकी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया है. जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक आयुष धौलपुरिया के पिता नगरपालिका में कर्मचारी हैं. वह शनिवार सुबह रोज की तरह जल्दी उठकर ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे. बेटेको उठाने कमरे में गए तो वह कमरे बिस्तर पर नहीं था. आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. आसपास तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद पिता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ढूंढते हुए पानी की टंकी के पास गए तो आयुष पानी की टंकी के नीचे सीमेंट की रोड पर मृत अवस्था मे पड़ा मिला. तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पुलिस ने पानी की टंकी के पास बने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो युवक पानी की टंकी की सीढ़ियों पर तेजी से चढ़ता हुआ दिखाई दिया. कुछ देर बाद वह पानी की टंकी से कूद गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hoshangabad News, Madhya pradesh news, Mp news, Suicide
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:02 IST








